फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Beggar dies at railway station: So much money found in his bag

UP: रेलवे स्टेशन पर भीख मांगने वाले के बैग में मिले इतने पैसे, फटी रह गई आंखें...बैंक खाते की भी होगी जांच

Tue, 17 Jun 2025 11:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 17 Jun 2025 11:05 AM IST
सार

मथुरा रेलवे स्टेशन पर भिखारी की मौत हो गई। उसकी शिनाख्त के लिए जब थैला जांचा गया, तो उसमें इतनी रकम मिली कि पुलिस की आंखें फटी रह गईं। 
 

विज्ञापन
Beggar dies at railway station: So much money found in his bag
भिखारी की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा रेलवे जंक्शन पर सोमवार को प्लेटफार्म नंबर 8 पर मृत मिले भिखारी के पास से 91 हजार रुपये बरामद हुए। जीआरपी ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। साथ ही शव की पहचान के लिए आसपास के जिलों के थानों में फोटो भेजे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  खौफनाक तस्वीरें: पैर रखते ही फट गई सड़क, जमीन में समाया युवक एक घंटे तड़पता रहा; ऐसे बची जान
विज्ञापन



 
Trending Videos

रेलवे स्टेशन पर मांगता था भीख
जंक्शन पर संचालित स्टाल के संचालकों ने बताया कि उक्त व्यक्ति प्रतिदिन यात्रियों से रुपये मांगकर गुजारा करता था लेकिन सोमवार को अचानक उसकी मौत हो गई। इस भिखारी के पास से काफी नोट मिले हैं। उप निरीक्षक शिवपाल सिंह मौके पर पहुंचे और मृतक के सामान की तलाशी ली तो सभी दंग रह गए। सामान से मिली एक पुरानी थैली से नोटों के बंडल और सिक्के मिले, जिन्हें जीआरपी के सिपाहियों ने गिना तो 91070 हजार रुपये थे।

ये भी पढ़ें -  Agra:  प्री मानसून की पहली बारिश से खिल गया तन-मन, लबालब हुआ शहर; पानी से सड़कें हुई बेहाल


 
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक की एक विड्रोल पर्ची भी मिली
जंक्शन के प्लेटफार्म पर काम करने वाले लोगों ने बताया कि करीब 65 वर्षीय वृद्ध काफी दिन से प्लेटफार्म पर रहता था और यात्रियों से भीख मांगा करता था। उप निरीक्षक ने बताया कि मृतक के झोले से 91070 रुपये के अलावा वृंदावन की पंजाब नेशनल बैंक की एक विड्रोल पर्ची भी मिली है। पर्ची में सिर्फ खाता संख्या और अंग्रेजी में नाम हरिदास देवनाथ लिखा था। साथ ही एक की-पेड वाला मोबाइल फोन मिला है, जिसमें सिम नहीं थी।

ये भी पढ़ें -  UP: मजदूर को बेटे की ऐसी चाहत...कैंट स्टेशन से चुरा लिया किसी और का बच्चा, जीआरपी ने ग्वालियर में दबोचा
 
विज्ञापन

पानीघाट दुर्गानगर का निकला पता
उन्होंने बताया कि विड्रोल पर्ची के आधार पर वृंदावन की पंजाब नेशनल बैंक से मृतक के घर के बारे में पता किया तो खाते पर पानीघाट दुर्गानगर का पता निकला। सिपाहियों ने पानीघाट पहुंचकर मृतक का फोटो दिखाकर शव की पहचान के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक यादराम सिंह ने बताया कि शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed