{"_id":"57c9c79e4f1c1ba4242cc2cc","slug":"began-efforts-to-relieve-mg-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरू हुई एमजी रोड को राहत देने की मशक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुरू हुई एमजी रोड को राहत देने की मशक्कत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
टोरंट पावर बिजली केबलों को अंडरग्राउंड कर खंभे हटाएगी
- फोटो : अमर उजाला
ट्रैफिक के दबाव से बेहाल हुई शहर की लाइफ लाइन (एमजी रोड) को राहत देने के लिए मशक्कत प्रारंभ हो गई है। मुख्य सचिव दीपक सिंघल के निर्देश के बाद लोक निर्माण विभाग, नगर निगम और टोरंट पावर की टीम ने संयुक्त सर्वे करना शुरू कर दिया है।
शहर की मुख्य सड़क एमजी रोड पर दिन भर जाम रहता है। पुलिस और प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद हालात काबू नहीं आ रहे हैं। एमजी रोड पर जाम न हो इसके लिए कई वैकल्पिक व्यवस्थाएं की गई हैं लेकिन नतीजा सिफर रहा है। अब एक बार नए सिरे से कवायद की जा रही है। मुख्य सचिव दीपक सिंघल के समक्ष यह मुद्दा रखा गया तो उन्होंने एमजी रोड के चौड़ीकरण का रास्ता निकालने के निर्देश दिए थे। तब तय हुआ था कि सबसे पहले एमजी रोड पर विद्युत लाइन को अंडरग्राउंड किया जाए। खंभे हट जाएंगे सड़क खुद व खुद चौड़ी दिखने लगेगी। प्रताप पुरा से लेकर भगवान टाकीज चौराहे तक जितनी जमीन मिलेगी वहां चौड़ीकरण किया जाएगा।
जिलाधिकारी गौरव दयाल ने बताया कि इस संबंध में टोरंट पावर के अधिकारियों के साथ वार्ता हो चुकी है। वे बिना किसी शिफ्टिंग चार्ज के लाइनों को अंडरग्राउंड कर खंभों को हटाने पर सहमत हैं। उधर टोरंट पावर के पीआरओ का कहना है कि फिलहाल लोक निर्माण विभाग, टोरंट और अन्य विभागों के साथ ज्वाइंट सर्वे की कार्यवाही चल रही है।