फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   beds shortage in emergency of SN Medical College Agra

एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में बेड की कमी, एंबुलेंस में ही करना पड़ रहा मरीजों को इंतजार

Fri, 25 Sep 2020 12:56 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Sep 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
beds shortage in emergency of SN Medical College Agra
एंबुलेंस में मरीज - फोटो : अमर उजाला

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचने वाले मरीजों को भी बेड की व्यवस्था न होने के कारण तत्काल भर्ती नहीं किया जा रहा है। गुरुवार को यहां पहुंचे मरीजों को करीब आधे घंटे एंबुलेंस में ही इंतजार करना पड़ा। इस दौरान मरीज गर्मी से बेहाल हो गए।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में दोपहर 12:40 बजे फिरोजाबाद के बिजेंद्र सिंह को लेकर उनके परिजन पहुंचे। बिजेंद्र को सांस लेने में तकलीफ थी। इमरजेंसी के बाहर करीब आधे घंटे वह एंबुलेंस में पड़े परेशान होते रहे, 1:32 बजे भर्ती किया गया। 
विज्ञापन



कुछ देर बाद करीब 1:45 बजे शहीद नगर निवासी सलीम को इमरजेंसी लाया गया। इनका पेट फूल रहा था। इन्हें भी करीब 2:15 बजे भर्ती किया गया। तब तक गर्मी में परेशान होते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जाएंगी
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने कहा कि इस समय मरीजों की संख्या अधिक है। नए मरीजों के आने पर बेड की व्यवस्था होने तक स्टाफ को निर्देश दिया गया है कि वह एंबुलेंस में मरीज को जरूरी उपचार देना शुरू कर दें। औचक निरीक्षण कर इसे सुनिश्चित किया जाएगा। व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जाएंगी।

मरीजों की मदद नहीं कर रहे वार्ड ब्वॉय
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पर पहुंचने वाले मरीजों को तीमारदार खुद स्ट्रेचर और व्हील चेयर से अंदर भर्ती कराने ले जा रहे हैं। लोगों को वार्ड ब्वॉय की सुविधा नहीं मिल रही है। ऑपरेशन के बाद बोदला निवासी महिला बृहस्पतिवार को एसएन इमरजेंसी दिखाने के लिए ऑटो रिक्शा से पहुंची। तीमारदार ही स्ट्रेचर की व्यवस्था कर मरीज को अंदर ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed