{"_id":"5c5829afbdec224b6317b19f","slug":"bed-students-protest-in-dr-bhimrao-ambedkar-university-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चीफ प्रॉक्टर ने प्रदर्शन से रोका तो बीएड के छात्र बोले, '...तो क्या धरना देने पाकिस्तान जाएं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीफ प्रॉक्टर ने प्रदर्शन से रोका तो बीएड के छात्र बोले, '...तो क्या धरना देने पाकिस्तान जाएं'
Mon, 04 Feb 2019 05:31 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 04 Feb 2019 05:31 PM IST
विज्ञापन
चीफ प्रॉक्टर से बीएड के छात्रों की हुई नोंकझोक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर और बीएड छात्रों में तीखी नोकझोंक हुई। चीफ प्रॉक्टर सुरक्षा गार्डों के साथ छात्रों को धरने से उठाने पहुंचे थे। इससे छात्र भड़क गए और बोले, विश्वविद्यालय जब डिग्री नहीं दे रहा है तो क्या धरना देने के लिए पाकिस्तान जाएं।
बीएड 2012 और 2013 के छात्र डिग्री के लिए 12 दिन से विश्वविद्यालय में अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष धरना दे रहे हैं। सोमवार को चीफ प्राक्टर सुरक्षा गार्ड के साथ यहां पहुंचे और बोले, कि धरना समाप्त करो, आपकी डिग्री बन रही है।
छात्रों ने कहा कि डिग्री मिलने के बाद ही धरना खत्म होगा। इस पर चीफ प्राक्टर बोले कि अगर धरना देना है तो केएमआई के सामने धरना स्थल बनाया गया है, वहां जाइए। इस पर छात्र नेता अंकुश गौतम ने कहा जब कर्मचारी यहां 25 दिन तक धरना दे सकते हैं, तो छात्र क्यों नहीं। यहां धरना नहीं देंगे तो क्या पाकिस्तान जाएं।

विश्वविद्यालय अधिकारियों के लिए किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ
विश्वविद्यालय परिसर में हवन करते छात्र
चीफ प्रॉक्टर ने उनसे आई कार्ड दिखाने के लिए कहा। छात्र नेता बोला, वो विश्वविद्यालय के छात्र हैं और पूर्व में कई बार आई कार्ड दिखा चुके हैं। इसी बीच अन्य छात्र भी बोल उठे। कहा कि, भूखे-प्यासे 12 दिन से सर्दी में धरने दे रहे हैं, लेकिन डिग्री नहीं दे पाए।
ये सुनकर चीफ प्राक्टर लौट गए। चीफ प्राक्टर डॉ. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि छात्रों की डिग्री तैयार हो रही हैं और उनको दिया जा रहा है। धरने का स्थल तय है, लेकिन छात्र यहीं डटे हुए हैं।
वहीं बीएड छात्रों ने शाम को चार बजे विश्वविद्यालय अधिकारियों के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। छात्रों ने कहा कि यहां भविष्य दांव पर लगा है और अधिकारियों के कानों पर जूं नहीं रैंग रही।
प्रदर्शन में सतीश सिकरवार, बृजेश कुमार, राजकुमार, दिनेश गौतम, ज्ञान सिंह, दुर्गेश सिंह, राजू, गौरव पाल, अवनीश कुमार, राम कुमार, गुलाब सिंह, सुनील कुमार, विक्रम सिंह, कमलेश चंद्र, नीतू सिंह, नीलम पचौरी, सोनू चौहान, पूजा श्रीवास्तव रहे।