{"_id":"64df9423062cc4c77a033848","slug":"bed-exam-2023-forgery-125-students-could-not-give-exam-2023-08-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bed Exam 2023: दलाल ने किया फर्जीवाड़ा..., बीएड परीक्षा नहीं दे पाए 125 विद्यार्थी; किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bed Exam 2023: दलाल ने किया फर्जीवाड़ा..., बीएड परीक्षा नहीं दे पाए 125 विद्यार्थी; किया हंगामा
Fri, 18 Aug 2023 09:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 18 Aug 2023 09:47 PM IST
सार
पूर्वांचल के विद्यार्थियों ने एजेंट के माध्यम से फीस जमा कराई थी। उन्हें प्रवेशपत्र नहीं मिले, जिसकी वजह से 125 विद्यार्थी परीक्षा नहीं दे पाए।
विज्ञापन
बीएड परीक्षा।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
आगरा में पूर्वांचल के छह जिलों के करीब 125 छात्र-छात्राएं शुक्रवार को बीएड परीक्षा नहीं दे सके। कॉलेज प्रबंधन ने फीस जमा नहीं होने की वजह से प्रवेशपत्र नहीं दिए। छात्रों ने दलाल के माध्यम से कालेजों में प्रवेश लिया था। धोखाधड़ी के शिकार विद्यार्थियों ने हंगामा किया। इसके बाद सिकंदरा और शाहगंज थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आगरा में वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, भदोही और मिर्जापुर आदि के करीब 700 विद्यार्थियों की अलग-अलग काॅलेज में बीएड परीक्षा थी। सिकंदरा के अरतोनी स्थित मां साधना काॅलेज में 93 विद्यार्थियों की परीक्षा थी। छात्र-छात्राएं काॅलेज पहुंचे। मगर, कालेज प्रबंधन ने फीस जमा नहीं होने की बात कही। प्रवेशपत्र देने से मना कर परीक्षा से वंचित कर दिया। इस पर वो थाना सिकंदरा पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने पुलिस को बताया कि कॉलेज की फीस एजेंट के माध्यम से जमा कराई थी। वह उनसे पूरी फीस ले चुका है। मगर, यह फीस काॅलेज में जमा नहीं कराई गई है। इससे उन्हें परीक्षा से वंचित किया जा रहा है। इस पर उन्होंने परीक्षा में बैठाने के लिए कहा। 32 विद्यार्थियों ने थाना शाहगंज में भी शिकायत की। उधर, काॅलेज प्रबंधन फीस जमा नहीं होने की वजह से समस्या की बात कह रहे हैं।