{"_id":"5e592afc8ebc3ef3e34d6812","slug":"beautification-vrindavan-news-agr431634966","type":"story","status":"publish","title_hn":"सजाई-संवारी जाएंगी वृंदावन की कुंज गलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सजाई-संवारी जाएंगी वृंदावन की कुंज गलियां
विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन क्षेत्र के पार्षदों के साथ बैठक करते नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़ साथ है संयु?
- फोटो : VRINDAVAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन की कुंज गलियों का स्वरूप बरकरार रखने के लिए उनके सौंदर्यीकरण की योजना पर नगर निगम काम करने जा रहा है। प्रो-पुअर योजना में 22 गलियों में हो रहे कार्य के साथ अब 30 और गलियों के सुधार की योजना नगर निगम ने तैयार की है। इस पर 1.06 करोड़ रुपये की लागत आएगी। ये जानकारी नगर आयुक्त रविंद्र मांदड़ ने वृंदावन क्षेत्र के पार्षदों को दी।
शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय में क्षेत्रीय पार्षद और अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए नगर आयुक्त ने कहा कि वृंदावन को स्मार्ट बनाना है। इससे यहां आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक सुखद अनुभव लेकर वापस लौटें। इस दौरान उन्होंने दो स्कूलों के उच्चीकृत और हेरिटेज वॉक को लेकर भी चर्चा की। नगर आयुक्त ने यह भी बताया कि खुले घूमते जानवरों के पकड़े जाने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगेगा। बैठक में पार्षद दल के उपनेता रहे राधेकृष्ण पाठक, मुन्नालाल निषाद, पंकज अरोड़ा, जय शर्मा, पवन यादव, प्रतिनिधि उत्तम बघेल मौजूद रहे।
स्टेडियम बनेगा सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र
वृंदावन में हजारीमल सोमानी इंटर कॉलेज स्टेडियम को अब नया स्वरूप दिया जाएगा। वृंदावन में सड़कों पर होने वाली विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए इस स्टेडियम को तैयार किया जाएगा। इससे खेलकूद के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी यहां हो सकें।
विज्ञापन
प्रो-पुअर के कार्यों की धीमी गति पर पार्षद चिंतित
श्रीबांकेबिहारी मंदिर से जुड़ी 22 गलियों के सौंदर्यीकरण की प्रो-पुअर योजना में धीमीगति पर पार्षदों ने चिंता जाहिर की। कहा कि बिजली और विकास प्राधिकरण से उक्त योजना के कार्य को जल्द पूरा कराया जाए।