फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Beating Pakistan is not enough; dominance must be established in hockey: Jagbir Singh.

पाकिस्तान को हराना काफी नहीं, हॉकी में वर्चस्व दिखाना होगा : जगबीर सिंह

Thu, 25 Jun 2026 02:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 25 Jun 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Beating Pakistan is not enough; dominance must be established in hockey: Jagbir Singh.
आगरा। एफआईएच प्रो लीग में पाकिस्तान के खिलाफ मंगलवार शाम भारतीय हॉकी टीम की 4-3 की जीत से आगरा निवासी पूर्व भारतीय कप्तान और ओलंपियन जगबीर सिंह खुश तो हैं, लेकिन पूरी तरह संतुष्ट नहीं। उनका कहना है कि मौजूदा भारतीय टीम पाकिस्तान से काफी बेहतर है और जीत का अंतर कहीं अधिक बड़ा होना चाहिए था।
विज्ञापन


खास बातचीत में जगबीर सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ हर जीत खुशी देती है, लेकिन अब भारतीय हॉकी का स्तर इतना ऊंचा हो चुका है कि सिर्फ जीत ही लक्ष्य नहीं हो सकती। टीम को मैदान पर अपना वर्चस्व भी दिखाना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारतीय टीम कुछ मौकों पर अति आत्मविश्वास में नजर आई। इसी कारण शुरुआती आठ मिनट में गोल खाया और मुकाबले के अंतिम क्षणों में भी पाकिस्तान को गोल करने का मौका मिला। हालांकि भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की, लेकिन ऐसी गलतियों से बचना होगा। जगबीर सिंह ने प्रो हॉकी लीग में भारत के अब तक के प्रदर्शन को संतोषजनक बताया। उन्होंने कहा कि जर्मनी और नीदरलैंड जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ भारत ने जीत भी दर्ज की है और कड़ी टक्कर भी दी है। यह भारतीय हॉकी के बढ़ते स्तर का संकेत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब भारत का लक्ष्य केवल पाकिस्तान को हराना नहीं, बल्कि यूरोपीय टीमों के खिलाफ हॉकी में अपना दबदबा कायम करना होना चाहिए। भारतीय टीम के पास हरमनप्रीत, अभिषेक, हार्दिक, मनप्रीत जैसे मैच जिताने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 26 जून को होने वाले अगले भारत-पाकिस्तान मुकाबले का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय टीम को उस मैच में एकतरफा और बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी चाहिए। तभी यह दिखेगा कि भारतीय हॉकी पाकिस्तान से कितनी आगे निकल चुकी है। अब हमारा लक्ष्य सिर्फ पाकिस्तान को हराना नहीं, बल्कि विश्व हॉकी में अपना दबदबा कायम करना होना चाहिए।
जगबीर सिंह, पूर्व भारतीय कप्तान एवं ओलंपियन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed