{"_id":"64be56e3f38dd41a9903e376","slug":"beaten-in-a-dispute-over-cattle-moving-in-the-field-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-1609-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: खेत में मवेशी चले जाने के विवाद में पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: खेत में मवेशी चले जाने के विवाद में पीटा
Mon, 24 Jul 2023 04:18 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 24 Jul 2023 04:18 PM IST
विज्ञापन
खेत में मवेशी चले जाने के विवाद में पीटा
नगला पोती में हुई घटना, पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
घिरोर। गांव नगला पोती में एक खेत में मवेशी चले जाने से गुस्साए रसूखदारों ने किसान की जमकर पिटाई की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला पोती निवासी किसान कमलेश कुमार 22 जुलाई की शाम खेत पर था। तभी उसके मवेशी गांव निवासी रसूखदार नरेंद्र के बंजर खेत में चले गए। इसी बात पर प्रमीला, प्रांशू, नरेंद्र सिंह और रोहित ने लाठी डंडे से पीटकर मवेशियों को खेत से बाहर खदेड़ दिया। इसके बाद आरोपियों ने कमलेश के घर जाकर उसकी लाठी डंडे से पिटाई की। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। उक्त शिकायत के बाद पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।