फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Beaten for helping gangster's wife IN AGRA UP NEWS

UP: भूल गया वो...जिसकी मदद करने जा रहा है, वो गैंगस्टर की है पत्नी, हुआ ऐसा हाल; अब पछता रहा

Wed, 15 May 2024 10:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 15 May 2024 10:13 AM IST
सार

आगरा में एक युवक को गैंगस्टर की पत्नी की मदद करना इतना महंगा पड़ेगा, उसने कभी सोचा भी नहीं होगा। मदद के बदले उसे बेरहमी से पीटा गया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
 

विज्ञापन
Beaten for helping gangster's wife IN AGRA UP NEWS
women demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में गैंगस्टर एक्ट के आरोपी सटोरिए सनी कबाड़िया और उसके अन्य साथियों ने एक युवक को पीट दिया। अपहरण कर हत्या का प्रयास किया। मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


जगदीशपुरा के विक्रम नगर निवासी योगेंद्र पचौरी ड्राइवर है। उन्होंने बताया कि सनी कबाड़िया अपनी पत्नी के साथ नहीं रहता। वह अपने साले की पत्नी के साथ रह रहा है। सनी की पत्नी उन्हें पहले से जानती है। उसने मदद मांगी। इस पर उसको अपने साथ गाड़ी में सेक्टर चार पुलिस चौकी लेकर गया था।
विज्ञापन

सनी को इसके बारे में पता चल गया। 19 अप्रैल को सनी ने भीमसेन के फोन से फोन कर उसे बैनारा फैक्टरी मिलने बुलाया। वहां सनी कबाड़िया, भीमसेन उर्फ टीटू ,सचिन यादव उसे पीटा। इसके बाद कार में अपहरण कर ले गए। मौका देखकर जान बचाकर भागा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उसी दिन उनके चाचा कर देहांत हो गया। इसके बाद थाने पर शिकायत दर्ज कराने पहुंचा। थाना पुलिस के सुनवाई नहीं करने पर पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed