फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Be it temple or mosque, or church or gurudwara, God Allah is one, ours and yours.

Agra News: मंदिर हो या मस्जिद, या हो चर्च व गुरुद्वारे, ईश्वर अल्लाह एक है हमारा तुम्हारा

Mon, 11 Mar 2024 12:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 11 Mar 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Be it temple or mosque, or church or gurudwara, God Allah is one, ours and yours.
सहावर। हजरत रमजान शाह दादा मियां के सालाना उर्स के मौके पर रात को कव्वाली का आयोजन किया गया। जिसमें साबरी ब्रदर्स ने एक से बढ़कर एक कव्वाली का प्रस्तुतीकरण। कव्वाली से महफिल में समां बांध दी। पूर्व विधायक नजीबा खान जीनत ने फीता काटकर कव्वाली का शुभारंभ किया। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष नाशीखान एवं सभासदों ने कव्वाल और अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

साबरी ब्रदर्स दिलशाद व इरशाद साबरी सूफी ने पहली कव्वाली मंदिर हो मस्जिद हो चर्च हो या गुरुद्वारा, ईश्वर अल्लाह एक है हमारा तुम्हारा को प्रस्तुत किया। जिस पर श्रोता झूमने लगे। इसके बाद उन्होंने सूफयानी अंदाज में कव्वाली प्रस्तुत की कि भर दो झोली मेरी या मोहम्मद लौट कर मैं नहीं आऊंगा, हम तो अली वाले हैं अली अली करते हैं, जो अली का होता है वह किसी से नहीं डरते हैं। देर शाम तक श्रोताओं ने कव्वालियों का लुत्फ लिया। इस दौरान सभासद रामकिशोर वार्ष्णेय, राकेश वार्ष्णेय,असलम कुरैशी, हनीफ अंसारी, सुमित कुमार, हाशिम सैफी, मुहम्मद फैसल, मुशीर अहमद कुरैशी, जयसिंह, बॉबी फारूकी, सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed