{"_id":"63749d17805c1a22da44c7d4","slug":"be-careful-if-you-color-your-hair-freckles-appear-on-your-face","type":"story","status":"publish","title_hn":"Health News: बालों में कलर करते हैं तो हो जाएं सावधना, चेहरे पर पड़ रही झाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Health News: बालों में कलर करते हैं तो हो जाएं सावधना, चेहरे पर पड़ रही झाइयां
Wed, 16 Nov 2022 01:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 16 Nov 2022 01:49 PM IST
सार
एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में चार-पांच मरीज रोजाना पहुंच रहे हैं। कुछ मरीजों पर तत्काल तो कुछ पर देरी से दुष्प्रभाव दिखता है।
विज्ञापन
सफेद बाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बालों में कलर लगाना लोगों को भारी पड़ रहा है। त्वचा सेंसिटिव होने पर तत्काल असर पड़ता है। एलर्जी हो जाती है। कुछ मरीजों पर बालों को कलर करने का असर देर से दिखता है। बिना विशेषज्ञ की सलाह से खुद कलर लगाने पर मुंह में झांई पड़ जाती है।
एसएन मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विभागाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र सिंह चाहर ने बताया कि हेयर कलर की वजह से सिर व त्वचा की एलर्जी वाले चार से पांच मरीज रोजाना ओपीडी में पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि हेयर कलर में अमोनिया व पैरा फिनायलीनडाईमाइन (पीपीडी) होता है। इससे एलर्जिक रिएक्शन होता है। त्वचा सेंसिटिव होने पर हेयर कलर लगाने से चेहरे, गर्दन पर लाल चकत्ते पड़ जाते हैं। होंठ व आंखों के नीचे सूजन आ जाती है। सिर में खुजली होने लगती है। जबकि कुछ ऐसे मरीज होते हैं, जिनमें एक से तीन वर्ष बाद असर होता है। चेहरे पर झांई पड़ जाती है। बाल झड़ने लगते हैं।
विज्ञापन
डॉ. यतेंद्र सिंह चाहर का कहना है कि हेयर कलर लगाने के बाद रिएक्शन हो तो उसका इस्तेमाल तत्काल बंद कर देना चाहिए। नेचुलर मेहंदी लगाना चाहिए। एलर्जी पर होने पर मोइस्चराइजर लगाना चाहिए और एंटी एलर्जिक दवा ले सकते हैं। दिक्कत ज्यादा होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विभागाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र सिंह चाहर ने बताया कि हेयर कलर की वजह से सिर व त्वचा की एलर्जी वाले चार से पांच मरीज रोजाना ओपीडी में पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि हेयर कलर में अमोनिया व पैरा फिनायलीनडाईमाइन (पीपीडी) होता है। इससे एलर्जिक रिएक्शन होता है। त्वचा सेंसिटिव होने पर हेयर कलर लगाने से चेहरे, गर्दन पर लाल चकत्ते पड़ जाते हैं। होंठ व आंखों के नीचे सूजन आ जाती है। सिर में खुजली होने लगती है। जबकि कुछ ऐसे मरीज होते हैं, जिनमें एक से तीन वर्ष बाद असर होता है। चेहरे पर झांई पड़ जाती है। बाल झड़ने लगते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Agra University: प्रो. विनय पाठक के खिलाफ दो कॉलेज संचालक दर्ज कराएंगे केस, एसटीएफ से साधा संपर्क
विज्ञापन