फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BDO's sleep is not broken, animal shelter is not evacuated

नहीं टूटी बीडीओ की नींद, खाली नहीं कराए पशु आश्रय स्थल

Fri, 11 Nov 2022 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
BDO's sleep is not broken, animal shelter is not evacuated
कुसमरा। विकास खंड किशनी की ग्राम पंचायत हुसैनपुर में पशु आश्रय स्थलों में परिवार निवास कर रहे हैं। अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया था, लेकिन इसके बाद भी बीडीओ किशनी की नींद नहीं टूटी। शुक्रवार को आवास खाली कराना तो दूर उन्होंने गांव जाकर जांच तक नहीं की। ऐसे में कहीं न कहीं अधिकारी ही सरकारी योजनाओं को पलीता लगाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

मनरेगा योजना के तहत पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए निजी पशु आश्रय स्थल बनवाए गए हैं। इनमें पशुपालन किया जाना था, लेकिन किशनी के गांव हुसैनपुर में बड़ी संख्या में मनरेगा के तहत पशु आश्रय स्थल बना दिए गए हैं। ये पशु आश्रय स्थल उन लोगों के बना दिए गए, जिनके पास पशु ही नहीं थे। अब वे लोग इनका प्रयोग रहने के लिए कर रहे हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जब खंड विकास अधिकारी किशनी महेश चंद्र त्रिपाठी से बात की गई थी तो उन्होंने तत्काल पशु आश्रय स्थल खाली कराते हुए जांच करने की बात कही थी। लेकिन शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी की नींद ही नहीं टूटी। पशु आश्रय स्थलों को खाली कराना तो दूर बीडीओ ने गांव जाकर जांच करना भी जरूरी नहीं समझा। इसी से समझा जा सकता है कि बीडीओ को सरकार की योजनाओं की कितनी चिंता है। खुद जिम्मेदार ही यहां सरकार की योजनाओं को पलीता लगा रहे हैं। शुक्रवार को जब खंड विकास अधिकारी किशनी से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन ही नहीं उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed