{"_id":"6771a97d49c88e08f80d8bc7","slug":"bathing-in-the-ganges-on-somvati-amavasya-brings-eternal-virtue-kasganj-news-c-175-1-kas1001-125724-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सोमवती अमावस्या पर गंगास्नान से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सोमवती अमावस्या पर गंगास्नान से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है
Mon, 30 Dec 2024 01:26 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 30 Dec 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
सोरोंजी। सोमवती अमावस्या का स्नान पर्व आज है। स्नान पर्व विशेष धार्मिक महत्व है। इसके कारण श्रद्धालु बड़ी संख्या में गंगास्नान को पहुंचेंगे। सोमवती अमावस्या पर गंगास्नान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है और महिलाओं को अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है।
आचार्य बृज कुमार गौड़ ने बताया कि पौष कृष्ण पक्ष में अमावस्या तिथि सोमवार को ब्रह्ममुहूर्त में 4 बजे आ जाएगी। जो मंगलवार को रात 3:55 बजे तक रहेगी। इस दिन स्नान दान से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है, महिलाओं को अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है। वहीं पीपल की पूजा करने से पितृदोष से मुक्ति मिलती है। इस दिन पितरों को तर्पण करना चाहिए इससे पितृ बेहद प्रसन्न होते हैं।
नगरपालिका ने श्रद्धालुओं के लिए किए इंतजाम
सोरोंजी। स्नान पर्व को देखते हुए नगरपालिका द्वारा श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं की गईं हैं। तीर्थंनगरी से लहराघाट मार्ग पर जगह जगह पेयजल के टैंक, मोबाइल टॉयलेट रखवाए गए हैं। ईओ मुकेश कुमार ने बताया कि लहरा घाट पर रोशनी के लिए वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। हरि की पौड़ी के समीप खोया पाया शिविर लगाया गया है। हरि की पौड़ी गंगा में गहरे पानी मे संकेतक लगाकर गोताखोर तैनात किए गए हैं।