Bateshwar Mela: बटेश्वर में शुरू हुई तैयारियां, बनेगा अस्थाई स्टैंड, चलेंगी 100 बसें
जिलाधिकारी नवनीत चहल ने बताया कि मेले में स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएंगी। मेले में प्रतिदिन सांस्कृतिक प्रस्तुति होंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के बटेश्वर मेले की तैयारियों के संबंध में मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी नवनीत चहल ने पुलिस, परिवहन, पीडब्ल्यूडी व अन्य विभागों के साथ समीक्षा की। मेला स्थल पर अस्थाई बस स्टैंड बनाने और ईदगाह, फोर्ट, इटावा व अन्य डिपों की 100 से अधिक बसों को बटेश्वर होकर चलाने के निर्देश दिए हैं।
बटेश्वर में 4 से 11 नवंबर तक मेले का आयोजन होगा। उद्घाटन के दिन यमुना घाटों पर 21 हजार दीपक जलाए जाएंगे। मेला स्थल तक सड़क की मरम्मत व गड्ढे भरने के लिए डीएम ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को मौका-मुआयना करने के निर्देश दिए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए इटावा डिपो से 50, बाह डिपो की 44 और फोर्ट, फाउंड्री नगर व अन्य डिपों की बसें चलेंगी। प्राइवेट बसों के लिए भी पार्किंग निशुल्क रहेगी।
14 पुलिस चौकियां बनेंगी
मेला प्रांगण में साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था के लिए 400 केवीए का बैरिकेडिंग कर ट्रांसफार्मर रखा जाएगा। 14 पुलिस चौकियां बनेंगी। पीएसी व पुलिस के साथ जल पुलिस भी तैनात रहेगी। 8 नवंबर को मुख्य स्नान होगा। जिसके लिए घाटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। मोबाइल टॉयलेट, कूड़ादान, पेयजल आपूर्ति व यात्रियों के लिए आश्रय व्यवस्था होगी।
ये भी पढ़ें - UP: एटा में यूपी पुलिस की उगाही रेट लिस्ट हुई वायरल! SSP ने दिए जांच के आदेश, पोस्ट डालने वाले को दिया नोटिस
लगाई जाएंगी उत्पादों की प्रदर्शनी
जिलाधिकारी नवनीत चहल ने बताया कि मेले में स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएंगी। मेले में प्रतिदिन सांस्कृतिक प्रस्तुति होंगी। ब्रज की रास लीला से लेकर आल्हा गायन, मयूर नृत्य, मैराथन, कवि सम्मेलन व कुश्ती दंगल आयोजित होंगे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ए मनिकन्डन, एडीएम प्रशासन अजय कुमार सिंह, जिला पंचायत आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।