फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bateshwar is filled with Shiva, Rudrabhishek and Mahamrityunjaya chanting will resonate for a month.

Agra News: शिवमय हुआ बटेश्वर, महीनेभर गूंजेंगे रुद्राभिषेक और महामृत्युंजय जाप

Fri, 31 Jul 2026 01:20 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Bateshwar is filled with Shiva, Rudrabhishek and Mahamrityunjaya chanting will resonate for a month.
बटेश्वर मे 27 वें धार्मिक वार्षिक आयोजन शुभारभ से पूर्व पूजन करते मुख्य पुजारी जयप्रकाश गोस्वाम
बटेश्वर। उत्तर भारत के प्रमुख तीर्थ बटेश्वर धाम में सावन महोत्सव का शुभारंभ बृहस्पतिवार से हो गया। बनारस से आए विद्वान आचार्य प्रतिदिन तीर्थ में महीनेभर तक रुद्राभिषेक और महामृत्युंजय का जाप करेंगे। यमुना तट पर रोजाना मंत्र गूंजेंगे। यमुना आरती के साथ भंडारे भी आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

सावन मास के शुरू होते ही तीर्थ बटेश्वर शिवमय नजर आ रहा है। बृहस्पतिवार से 27वें वार्षिक सावन महोत्सव के तहत एक महीने के धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत हो गई। यह धार्मिक अनुष्ठान 28 अगस्त तक एक महीने तक अनवरत चलेगा, जिसमें देश भर से आने वाले श्रद्धालु विशेष पूजा-अर्चना का लाभ उठा सकेंगे। मुख्य महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी एवं व्यवस्थापक जय प्रकाश गोस्वामी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भक्तों के सहयोग से एक महीने तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत की गई है। आचार्य सूर्यकांत गोस्वामी के सानिध्य में बनारस से आए विद्वान आचार्य प्रतिदिन यमुना किनारे स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिरों पर भव्य रुद्राभिषेक, पूजन, कालसर्प दोष, पितृ दोष व गृह क्लेश शांति पाठ, लक्ष्मी प्राप्ति पाठ, शारीरिक कष्ट निवारण एवं महामृत्युंजय जाप करेंगे। शाम को प्रतिदिन यमुना मैया की आरती और दीपदान का आयोजन होगा। साथ ही सावन माह के दौरान तीर्थ क्षेत्र में आने वाले सभी संतों के लिए रोजाना हरिहर भंडारे की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed