फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bateshwar

‘यमुना में जल लाना है, ब्रज को सुंदर बनाना है’

Wed, 03 Feb 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 03 Feb 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
bateshwar
 ‘यमुना में जल लाना है, ब्रज को सुंदर बनाना है।’ इसी संकल्प के साथ ब्रजधाम के दिव्य दर्शन के लिए निकली साधु-संतों की जनजागरण पद यात्रा मंगलवार को अपने दूसरे पड़ाव चौसिंगी पहुंच गई। करीब दर्जन भर गांवों से होकर गुजरे साधु-संतों का लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

मंगलवार को महंत वंदन गिरि महाराज के नेतृत्व में उनके आश्रम से निकले साधु-संतों ने यमुना नदी को चादर ओढ़ाई और यमुना की पवित्रता तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया। यहां से साधु-संत खांद पर पहुंचे। वहां पद यात्रियों का स्वागत किया गया। बिजकौली, झाडे़ की गढ़ी में फूल मालायें पहनाकर स्वागत किया गया। फरैरा गांव के बाद फरैरा तिराहे पर लोगों ने पुष्प वर्षा की और साधु-संतों को भोजन कराया। इसके बाद साधु-संतों का काफिला साहबराय का पुरा पहुंचा। बाद में तरासो, रजपुरा, मुड़ियापुरा, आम का पुरा में स्वागत हुआ। करीब दर्जन भर गांवों से होते हुये साधु-संत अपने दूसरे पड़ाव चौसिंगी पहुंचे। गांवों में वंदन गिरि महाराज ने लोगों को ब्रज की धरोहर को सहेजने और यमुना को बचाने की मुहिम से जुड़ने का संकल्प दिलाया। पदयात्रा में बिहार, बंगाल, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा और यूपी के साधु-संत शामिल रहे। इस दौरान साध्वी भागवताचार्य कुसुम शर्मा, जगदीश बाबा, नारायन बाबा, शंकरदास बाबा, अनिलदास, जानकी घोष, ज्योत्स्ना दास, गीता दास, सुमित्रा साहू, सुशीला साहू, खुशबू साहू आदि मौजूद रहीं। महंत सियाराम दास ने बताया कि बुधवार को पदयात्रा अपने तीसरे पड़ाव भदरौली पहुंचेगी।
विज्ञापन

-------
राधे-राधे के घोष से गूंज उठे रास्ते
बाह। पदयात्रा के दौैरान साधु-संत कृष्ण भक्ति में डूबे नजर आए। राधे-राधे के घोष के साथ साधु-संतों ने गांव के नुक्कड़ों पर भक्ति गीतों पर नृत्य भी किया। गांव की गलियां भी राधे-राधे के घोष से गूंज उठी। वंदन गिरि महाराज ने गांव के लोगों को सुबह प्रभात फेरी निकालने और ईश्वर का नित्य स्मरण कराने का संकल्प दिलाया। इसके लिए राधे-राधे टोलियां गठित करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
चौसिंगी में सजी भजन कीर्तन की महफिल
बाह। चौसिंगी में संपन्न हुई दूसरे दिन की यात्रा के बाद विश्राम हुआ। बाद में भजन-कीर्तन की महफिल सजी। ढोलक की थाप, मजीरो की झंकार और हारमोनियम के स्वर के साथ साधु-संतों ने जमकर नृत्य किया। महफिल में ग्रामीण भी शामिल हुये। इस दौरान भागवताचार्य कुसुम शर्मा ने ग्रामीणों को नित्य प्रति ईश्वर का भजन करने के लिए प्रेरित किया।

-------
एंग्री यूथ भी जुड़ा साधु-संतों की मुहिम से
बाह। साधु-संतों की यमुना बचाओ ब्रज बचाओ की मुहिम से एनजीओ एंग्री यूथ भी जुड़ गया है। यमुना नदी के आगरा, मथुरा, दिल्ली के गंदे नालों से मेला होने की बात कहकर एनजीओ के वसीम पठान, शैलेंद्र सविता, सुनील कुमार, शहबाज पठान, दिवाकर, हरेन्द्र आदि ने साधु-संतों की पदयात्रा से जुड़ने का संकल्प लिया। मंगलवार को साधु-संतों को अपना संकल्प पत्र देकर एनजीओ के कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांग की कि शहरों के गंदे पानी को रोककर उसके ट्रीटमेंट की व्यवस्था की जाए या यमुना किनारे समानांतर नाले बनाकर पानी को खेती में प्रयोग किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed