फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bateshwar Fair: strong hooves price Rs 3.50 lakh mule raja expert in climbing Vaishno Devi

बटेश्वर मेला: छोटी पूंछ और मजबूत खुर...कीमत 3.50 लाख रुपये, वैष्णो देवी की चढ़ाई में माहिर है खच्चर राजा

Thu, 31 Oct 2024 02:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 31 Oct 2024 02:43 PM IST
सार

वैष्णो देवी की चढ़ाई जिसे सबसे कठिन माना जाता है, वहां भी खच्चर राजा बड़ी ही आसानी से सरपट चढ़ जाता है। बटेश्वर मेले में आया ये खच्चर आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। इसकी कीमत 3.50 लाख रुपये की है। 
 

विज्ञापन
Bateshwar Fair: strong hooves price Rs 3.50 lakh mule raja expert in climbing Vaishno Devi
खच्चर राजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लंबे कान, छोटी पूंछ और मजबूत खुर वाले खच्चरों से आबाद हुए बटेश्वर मेले में वैष्णो देवी की चढ़ाई में माहिर खच्चर राजा की खूबी पर खरीदार रीझ रहे हैं। बलदेव, मथुरा के निनुआ 70 हजार से 2.50 लाख रुपये कीमत के 15 खच्चर मेले में लाए हैं। लेकिन उन्होंने अंबर नस्ल के खच्चर राजा की कीमत 3.50 लाख रुपये रखी है। बताया कि केदारनाथ के व्यापारी श्यामसुंदर ने तीन लाख रुपये कीमत लगाई है।
विज्ञापन


निनुआ ने बताया कि वैष्णो देवी की करीब 15 किलोमीटर चढ़ाई 2 क्विंटल वजन लेकर राजा चढ़ जाता है। उसकी चाल भी तेज है। खुराक में घास और चना शामिल हैं। चरते समय आंखों से ओझल होने पर बेटे श्याम बिहारी के आवाज देने पर दौड़ा चला आता है। भट्ठों पर 10 हजार ईंट की बुग्गी को खींचने की क्षमता रखने वाले राजा की घोड़े की तरह दौड़ की खूबी भी पारखियों को भा रही है। निनुआ ने बताया कि वह खच्चर गढ़मुक्तेश्वर, हवेली, पुष्कर, बटेश्वर आदि मेलों में बेचने खरीदने को जाते हैं।
विज्ञापन


इधर, पशुओं के मेले में बुधवार को इंग्लैंड के न्यूमेरी, स्टुवर्ट पहुंचे। मेले में खच्चरों को देखा और उनकी चढ़ाई और वजन ढोने की खूबी के बारे में गाइड गजेंद्र सिंह डांगर से जाना तो दंग रह गए। उन्होंने ऊंट और घोड़े भी देखे। कहा कि इतनी बड़ी संख्या में ऊंट और खच्चर पहले कभी नहीं देखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: दिवाली से पहले पूर्व मंत्री को राहत, बलवा, जान से मारने की धमकी के मामले में बरी; 27 अन्य को भी राहत
 
Trending Videos

घोड़ा पवन के नाच के दीवाने हुए व्यापारी
 बटेश्वर में घोड़ों का मेला बुधवार को खचाखच भरा रहा। अबलक, नकुली, मारवाड़ी, पंजाबी नस्ल के घोड़ों की खूब खरीद फरोख्त भी हुई। घोड़ों के मेले में नकुली घोड़े पवन के नाच के व्यापारी दीवाने दिखे। फिरोजाबाद के भाेलू उस्ताद ने बताया कि वह पवन को हॉर्स शो में शामिल करने के लिए लाए थे। इस साल जिला पंचायत के कार्यक्रम में हॉर्स शो का आयोजन नहीं है। लिहाजा मेला क्षेत्र में उसके नाच और करतब दिखाने के बाद लौट जाएंगे।

ये भी पढ़ें -  पापी मकान मालिक: किशोरी के साथ दरिंदगी...छोटी बहनों को भी बुलाने लगा, फिर उस रात जवाब दे गया पीड़िता का धैर्य

जीता था  51 हजार रुपये का पुरस्कार
उन्होंने बताया कि पुष्कर के मेले में पवन ने नृत्य और दौड़ में 51 हजार रुपये का पुरस्कार जीता था। चारपाई पर नृत्य में पवन माहिर है। फिरोजाबाद के ही कुलदीप उस्ताद नकुली घोड़ी बसंती को नृत्य में पारंगत करने में जुटे थे। उन्होंने बताया कि सालभर में बसंती नृत्य में माहिर हो जाएगी। बटेश्वर मेले में बरेली के जावेद अपने घोड़े को दौड़ाते रहे। सभी ने बताया कि जिला पंचायत ने हॉर्स शो का आयोजन नहीं किया है। इसलिए निराश होकर लौटने को मजबूर हैं। जो भी हो बटेश्वर मेले में घोड़े-घोड़ी के नाच दौड़ के प्रदर्शन से व्यापारी किसानों का खूब मनोरंजन हो रहा है।

ये भी पढ़ें -  UP: भगवान कृष्ण के बारे में ये तीन सवाल, कान्हा को दोस्त कहने वाले अभिनव न दे सके जवाब, क्या आपको पता हैं...
 

बटेश्वर मेले में नहीं लगा पशु चिकित्सा शिविर
बटेश्वर मेले में वाहनों से उतारते-चढ़ाते वक्त घोड़े, ऊंट और खच्चर को चोट लग रही है। सर्द-गर्म मौसम से निमोनिया का खतरा बढ़ा है। पर, उदघाटन के दूसरे दिन बुधवार को भी पशु मेले में उपचार के लिए शिविर नहीं लगा। घायल और बीमार मवेशी के इलाज के लिए व्यापारी परेशान हैं। झोलाछाप से इलाज कराना पड़ रहा है। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. धर्मशीला ने बताया कि निर्देश मिलते ही शिविर शुरू करा देंगे। बटेश्वर के पशु अस्पताल पर स्टाफ की तैनाती नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed