फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   basketball championship in agra

बास्केटबॉल चैंपियनशिप: 'एकलव्य' और 'बाहुबली क्लब' के बीच होगा सेमीफाइनल

Mon, 04 Feb 2019 08:33 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 04 Feb 2019 08:33 PM IST
विज्ञापन
basketball championship in agra
basketball
आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही सीनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप के दूसरे दिन कई कांटेदार मुकाबले खेले गए। जिला बास्केटबॉल संघ की ओर से आयोजित कराई जा रही चैंपियनशिप में पहले मैच में एकलव्य क्लब ने देव श्रद्धा क्लब को 69-50 से हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश कर लिया। 
विज्ञापन


सोमवार को एकलव्य क्लब की ओर से अमित ने 23 अंक और अनिल ने 24 अंक बनाए। देव श्रद्धा क्लब की ओर से सर्वाधिक 19 अंक गीतम ने हासिल किए। दूसरे मैच में एचपीएस ब्रॉदर्स ने बाहुबली क्लब को 43-35 से हरा दिया। एचपीएस ब्रॉदर्स क्लब की ओर से शिवान ने सर्वाधिक 16 अंक बनाए। 
विज्ञापन


बाहुबली क्लब की ओर से हरीश और नरेंद्र ने दस-दस अंक हासिल किए। मैच से पूर्व होली पब्लिक स्कूल के निदेशक शम्मी तोमर, डॉ. हरि सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला बास्केटबाल संघ के संयुक्त सचिव रीनेश मित्तल ने संचालन किया। मैचों में निर्णायक की भूमिका सचिन दत्त जोशी, राहुल सक्सेना, राजवीर सिंह, शैलेंद्र सोनी, जितेंद्र जैन, आलोक कुमार, उमेश साहू ने निभाई।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed