फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Basauni's prized dacoit absconding for 24 years caught from the ravine Firozabad agra crime news

Agra: बीहड़ से पकड़ा गया 24 वर्षों से फरार बासौनी का इनामी डकैत, लूट और हत्या के 12 मुकदमे हैं दर्ज 

Tue, 21 Jun 2022 10:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 21 Jun 2022 10:13 AM IST
सार

बासौनी के इनामी डकैत गिरधारी को पकड़ने के लिए 22 दिनों से चंबल के बीहड़ में राजस्थान पुलिस डेरा डाले हुई थी। गरिधारी पर मध्य प्रदेश और राजस्थान में लूट और हत्या के 12 मामले दर्ज हैं।
 

विज्ञापन
Basauni's prized dacoit absconding for 24 years caught from the ravine Firozabad agra crime news
बीहड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिस डकैत की तलाश 24 वर्षों से मध्य प्रदेश और राजस्थान की पुलिस कर रही थी, वह रविवार को फिरोजाबाद के बीहड़ से पकड़ा गया। बासौनी के जेबरा गांव का निवासी इनामी डकैत गिरधारी 24 वर्षों से फरार था। उस पर मध्य प्रदेश में पांच और राजस्थान में सात मुकदमे लूट और हत्या के दर्ज हैं। दोनों राज्यों की पुलिस ने उस पर चार-चार हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। 
विज्ञापन


डकैत गिरधारी को पकड़ने के लिए भरतपुर की डीएसटी (डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम) ने बासौनी क्षेत्र के चंबल के बीहड़ में 22 दिन से गिरधारी की घेराबंदी कर रखी थी, लेकिन वह गच्चा देकर फिरोजाबाद के यमुना के बीहड़ में जा छिपा था। रविवार को डीएसटी टीम ने गिरधारी को गिरफ्तार कर लिया।  
विज्ञापन


एसपी भरतपुर श्याम सिंह के मुताबिक 1998 में गिरधारी ने भरतपुर के बैर में रविंद्र सोनी के घर पर हमलाकर लूट की थी। इसके बाद बीहड़ में चला गया था। वर्ष 2000 में बैर में ही वल्लभ के घर में डकैती डाली थी। राजस्थान और मध्य प्रदेश में गिरधारी के खिलाफ लूट और हत्या के 12 मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

65 वर्ष की उम्र में छड़ी के सहारे चलता मिला

राजस्थान पुलिस ने 24 वर्षों में गिरधारी की तलाश में जेबरा में उसके घर पर कई बार दबिश दी, लेकिन वह हर बार चंबल नदी पार कर मध्य प्रदेश की सीमा में घुस जाता था। वह गांव में ही खेती करता था। उसका घर बीहड़ से लगा है, इससे दबिश के समय उसे फरार होने में मदद मिलती थी। इस बार डीएसटी ने मध्य प्रदेश और बासौनी के छोर से घेराबंदी की तो उसने फिरोजाबाद के यमुना के बीहड़ की राह पकड़ ली। पुलिस को उसका मोबाइल नंबर मिल चुका था। सर्विलांस की मदद से गिरधारी की लोकेशन को ट्रेस करते हुए पुलिस फिरोजाबाद तक जा पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। इस समय उसकी उम्र 65 वर्ष है और गिरफ्तारी के समय वह पुलिस को बीहड़ में छड़ी के सहारे चलता मिला था।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed