फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bargaining with pregnant women for Rs 20-30 thousand names of many doctors revealed Illegal Fetal Gender Test

बेटे की चाहत: गर्भवतियों से 20 से 30 हजार में सौदा...भ्रूण लिंग जांच के खेल में कई डॉक्टरों के नाम का खुलासा

Sat, 10 Aug 2024 12:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 10 Aug 2024 12:29 PM IST
सार

Agra Illegal Fetal Gender Test: आगरा के बाईंपुर के जिस घर में स्वास्थ विभाग और पुलिस टीम ने भ्रूण लिंग जांच के खेल का पर्दाफाश किया। इस खेल में कई डॉक्टरों के नाम भी सामने आए हैं, जिनके नंबर आरोपी के मोबाइल में मिले। 
 

विज्ञापन
Bargaining with pregnant women for Rs 20-30 thousand names of many doctors revealed Illegal Fetal Gender Test
मशीन और पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भ्रूण लिंग की जांच में बेटी मिलने पर भी ये गर्भपात करवाते थे। कुछ चिकित्सक भी इसमें सहयोगी हैं। आरोपियों के फोन में आगरा, धौलपुर समेत आसपास के जिलों के डॉक्टरों के नाम मिले हैं। ये भ्रूण लिंग जांच, भ्रूण हत्या और गर्भपात के लिए 20-30 हजार रुपये में सौदा करते थे। इसके लिए कई जिलों में एजेंट भी सक्रिय हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपियों से 6 मोबाइल जब्त किए हैं। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि भ्रूण लिंग जांच के लिए 10-15 हजार रुपये वसूलते थे। गर्भ में बेटी मिलने पर गर्भपात करवाने के लिए 20-30 हजार रुपये में सौदा करते थे। इसमें एजेंट और गर्भपात करने वाले का भी कमीशन तय था।
विज्ञापन



 

गर्भवती महिलाओं को लाने के लिए ये खुद की कार का इस्तेमाल करते थे। कोई डमी गर्भवती महिला तो नहीं है, इसके लिए बाईंपुर तक लाने के लिए तीन से चार जगह गर्भवती व परिजन को बुलाते थे। पूरी तरह से आश्वस्त होने पर अपनी कार से गर्भवती को गर्भपात कराने वाली जगह पर पहुंचते थे। गर्भ में बेटी होने पर ये कुछ डॉक्टरों की मदद लेते थे। फोन में इनके नंबर मिले हैं, जिन पर बात भी हुई है। जांच में सहयोगी की पुष्टि होने पर इनके खिलाफ भी केस दर्ज कराया जाएगा। फोन की जांच भी कराई जाएगी।



 

राजस्थान, हरियाणा की टीमें भी पकड़ चुकीं
बीते 10 सालों में आगरा में भ्रूण लिंग जांच के करीब 8 मामले पकड़े जा चुके हैं। इसमें चिकित्सक, झोलाछाप और स्टाफ नर्स भी पकड़े गए। आगरा के अलावा हरियाणा और राजस्थान की टीमों ने भी छापे मारकर मामले पकड़े हैं। इसमें 2017 में राजस्थान की टीम ने आईएमए की पूर्व अध्यक्ष को भी पकड़ा था। इसके अलावा ट्रांस यमुना कॉलोनी, रुनकता, किरावली में भी भ्रूण लिंग जांच का रैकेट पकड़ा गया था।

 
विज्ञापन

लाइसेंस होगा निरस्त
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि घर में 6 आरोपियों के अलावा दो गर्भवती भी मिली थीं। उनमें फिरोजाबाद और अरसेना निवासी दो गर्भवती थीं। एक-एक परिजन भी थे। गर्भवती महिलाओं और उनके परिजन को गवाह बनाया जाएगा। गर्भपात कराने में संबंधित चिकित्सक की भूमिका साबित होने पर उनके अस्पताल का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed