फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   barber did not cut hair of scheduled caste people in mainpuri

Mainpuri News: अनुसूचित जाति के युवक के बाल काटने से किया इनकार, थाने पहुंचा मामला

Mon, 29 Aug 2022 08:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 29 Aug 2022 08:28 PM IST
सार

बरनाहल कस्बे में सैलून संचालक ने अनुसूचित जाति के युवक के बाल काटने से इनकार कर दिया। युवक ने इसकी शिकायत थाने में की। पुलिस ने दो दुकानदारों को हिरासत में लिया। कार्रवाई के विरोध में सैलून संचालकों ने दुकानें बंद रखीं। 

विज्ञापन
barber did not cut hair of scheduled caste people in mainpuri
थाने में हुआ दोनों पक्षों के बीच समझौता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के बरनाहल में सैलून संचालकों ने दुकानों पर अनुसूचित जाति के युवक के बाल काटने से इनकार कर दिया। इसके बाद मामला थाने तक पहुंच गया। शिकायत के बाद पुलिस ने दो सैलून संचालकों को हिरासत में लिया तो कस्बे के अन्य सैलून संचालकों ने दुकानें बंद रखकर पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने थाने पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। थानाध्यक्ष ने आपसी समझौते के बाद मामले का समाधान कराया। 

विज्ञापन


बरनाहल कस्बा में समुदाय विशेष के लोग हेयर सैलून संचालित करते हैं। आरोप है कि सैलून संचालकों ने अनुसूचित जाति के युवक के बाल काटने से इनकार कर दिया। सैलून संचालकों ने इसके पीछे कारण शराब पीकर आना और अन्य ग्राहकों के लिए परेशानी बताया। बाल काटने से मना करने के बाद समाज के बादल बाल्मीकि ने रविवार को थाने पहुंच कर सैलून संचालक निजामुद्दीन, अंकित खान, समीर और अमन खां के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने नामजद आरोपियों में से दो को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन

सैलून संचालकों ने विरोध में बंद कीं दुकानें 

जानकारी होने पर अन्य सैलून संचालक ने सोमवार को पुलिस कार्रवाई के विरोध में दुकानों को बंद करके पुलिस थाने पहुंच गए और दोनों सैलून संचालकों को छोड़ने की मांग की। हिंदू जागरण मंच के जिला भूमि संरक्षक प्रमुख दीपक मिश्रा साथियों के साथ थाने पहुंच गए। उन्होंने सैलून संचालकों के व्यवहार की निंदा करते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्ष के बीच विवाद को तूल पकड़ता देख थानाध्यक्ष जैकब फर्नांडीज की ओर से मध्यस्थता की गई। सोमवार को दोपहर बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। सैलून संचालकों ने कहा कि बिना शराब पीकर आने पर ही वह बाल्मीकि समाज के लोगों के बाल काटेंगे। इसके बाद दोपहर बाद बंद सैलून खोले गए। 

एसपी से दिखाई सक्रियता

बाल्मीकि जाति के लोगों के बाल न काटने की घटना में पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद से ही कुछ लोग मामले को जातिवाद से जोड़कर तूल देने के प्रयास में जुट गए। जब इस बात की जानकारी एसपी कमलेश दीक्षित को हुई तो उन्होंने थानाध्यक्ष जैकब फर्नांडीज को एहतियात बरतते हुए निर्णय लिए जाने के निर्देश दिए। 

एसपी कमलेश दीक्षित ने कहा कि शिकायत के बाद दोनों पक्ष की समस्याओं को सुना गया, बातचीत के बाद दोनों पक्ष के बीच की गलतफहमी दूर हो गई। अब किसी भी पक्ष को आपस में कोई शिकायत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed