फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Barafat's procession took out, clashes with police

बारावफात का निकाला जुलूस, पुलिस से नोकझोंक

Tue, 19 Oct 2021 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Barafat's procession took out, clashes with police
फतेहपुर सीकरी/एत्मादपुर। ईद मिलाद उल नबी के मौके पर बगैर मंगलवार को कई स्थानों पर जुलूस निकाला गया। इस दौरान पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो जुलूस निकाल रहे लोगों ने नोकझोंक की। सीकरी में पुलिस ने जुलूस से दो स्पीकर जब्त कर लिए।
विज्ञापन

फतेहपुर सीकर में तेहरा दरवाजा की मस्जिद से मुख्य बाजार होते हुए बारावफात का जुलूस निकाला गया। इसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। बस स्टैंड पर पहुंचा तो पुलिस के रोकने पर जुलूस में शामिल लोगों ने नोकझोंक की। जानकारी पर सीओ महेश कुमार, एसओ जयराम शुक्ल भी पहुंचे। इसके बाद जुलूस बुलंद दरवाजा पर जाकर समाप्त हुआ। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुलंद दरवाजा पहुंचकर जुलूस में बज रहे दो स्पीकर को जब्त कर लिया। बस स्टैंड पर पूर्व चेयरमैन इस्लाम, सपा नगर अध्यक्ष राशिद कुरैशी, बादशाह उस्मानी, शान मोहम्मद, रफीक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा एत्मादपुर में भी सभासद हाजी फरीद खां के नेतृत्व में आंबेडकर पार्क स्थित मस्जिद से तकिया चौराहे तक जलूस निकाला गया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष राकेश बघेल, हाजी फरीद खां, मुफीज खां, राजू खां, सादिक सलमानी, रोबेस फारूकी, रहीश उद्दीन फारूकी, मुनव्वर फारूकी, शमीम फरीदी, मुकीम फरीदी, रहीश सलमानी, अज्जू, शौकीन खां, नदीम खां, वकील खां, असलम खां, कदीर कुरैशी, मन्नू कुरैशी और अहमद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारावफात पर मंगलवार को बाह कस्बा के जुलाहपुरी की तकिया मस्जिद में पैगंबर हजरत मोहम्मद का जन्मदिन मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे बधाई दी। घरों में ही अमन चैन की दुआ मांगी। अनुमति न होने के चलते जुलूस नहीं निकाला गया। नगर पालिका ने मोहल्लों में सफाई भी कराई। चेयरमैन सुनील बाबू, अख्तर हुसैन, मुदस्सिर हुसैन, जमीर हुसैन, वासिफ हुसैन, पप्पू अंसारी, यूसुफ अंसारी आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed