फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bar association's dispute reached civil court

Agra News: बार एसोसिएशन का विवाद सिविल कोर्ट में पहुंचा

Mon, 27 Feb 2023 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 27 Feb 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
bar association's dispute reached civil court
मैनपुरी।
विज्ञापन

मैनपुरी बार एसोसिएशन का विवाद सिविल कोर्ट में पहुंच गया है। एसोसिएशन के दो सदस्यों ने सिविल जज के न्यायालय में दूसरे गुट के पदाधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। सिविल जज ने मामला सूचीबद्ध करके मुकदमे की अगली सुनवाई के लिए 31 मार्च की तारीख तय कर दी है।
मैनपुरी बार एसोसिएशन के 22 दिसंबर 2022 को हुए चुनाव के बाद विवाद गहरा गया है। 22 दिसंबर को जीते पदाधिकारी काम कर रहे हैं। दूसरे गुट के 27 जनवरी 2023 के चुनाव के पदाधिकारियों के खिलाफ बार एसोसिएशन के सदस्य अवधेश कुमार सिंह यादव और विनीता भदौरिया ने सिविल जज के न्यायालय में मुकदमा दायर किया है। दायर किए गए मुकदमे में कहा गया है कि 22 दिसंबर को हुआ चुनाव बार एसोसिएशन की वरिष्ठ समिति के सदस्यों ने कराया है।
विज्ञापन

दायर किए गए मुकदमे में दूसरे गुट के अध्यक्ष आनंद कुमार सिंह यादव सहित 11 पदाधिकारियों को वैधानिक काम करने में बाधा पैदा करने से रोकने तथा मैनपुरी बार एसोसिएशन की संपत्ति पर कब्जा करने से रोकने की मांग की गई है। सिविल जज नम्रता सिंह ने मुकदमे को सूचीबद्ध करने के बाद दूसरे पक्ष को जवाब दाखिल करने के लिए 24 मार्च तथा मुकदमे की अगली सुनवाई करने के लिए 31 मार्च की तारीख तय कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed