{"_id":"69fe52008d55a30a680cad52","slug":"banks-to-go-on-strike-for-two-days-employees-to-stage-silent-protest-agra-news-c-25-1-agr1070-1054178-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बैंकों में दो दिन रहेगी हड़ताल, कर्मचारियों का मौन प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बैंकों में दो दिन रहेगी हड़ताल, कर्मचारियों का मौन प्रदर्शन
विज्ञापन
धरने पर बैठे बैंककर्मी
आगरा। भारतीय स्टेट बैंक के वर्कमैन श्रेणी के कर्मचारियों ने लंबित मांगों के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ शुक्रवार को मौन प्रदर्शन किया। बैंक कर्मचारियों ने एलान किया कि 25 और 26 मई को दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल करेंगे।
संजय प्लेस स्थित भारतीय स्टेट बैंक के प्रशासनिक कार्यालय पर एकत्रित हुए बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। एसबीआई स्टाफ एसोसिएशन के उप महासचिव गजेंद्र सिंह ने कहा कि शाखाओं में पर्याप्त कर्मचारियों, मैसेंजर एवं गार्ड्स की भर्ती तत्काल की जाए और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को तुरंत हटाकर स्थायी कर्मचारियों की भर्ती हो।
सहायक महासचिव सुरेश बाबू ने कहा कि बैंक शाखाओं में हथियारबंद सुरक्षा गार्ड रखे जाएं। वर्ष 2019 या उसके बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए इंटर-सर्कल ट्रांसफर की सुविधा बहाल की जाए। कॅरिअर प्रोग्रेशन स्कीम की विसंगतियों को दूर कर इसकी समीक्षा की जाए। इस दौरान विनोद यादव, आनंद चतुर्वेदी, शुभम वर्मा, शब्बीर हसन एवं जगजीत सिंह आदि मौजूद रहे।