{"_id":"5efb4bcd8ebc3e43382feb41","slug":"banke-bihari-tempile-close-31-july-vrindavan-vrindavan-news-agr4483970131","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सेवायतों का मन टटोल रहा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सेवायतों का मन टटोल रहा प्रशासन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। ठा. श्रीबांकेबिहारी मंदिर में अभी भक्त ठाकुरजी के दर्शन नहीं कर सकेंगे। मंदिर प्रबंधन ने कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति को देखते हुए 31 जुलाई तक मंदिर के पट बंद रखने का फैसला लिया है।
अनलॉक-1 के दौरान प्रदेश सरकार के दिशा निर्देश के तहत श्रीबांके बिहारी मंदिर प्रबंधन ने दर्शन आम भक्तों के लिए पांच जुलाई तक बंद रखने का फैसला लिया था। यह अवधि खत्म होने से पहले ही एक बार फिर प्रबंधन ने मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए न खोले जाने का निर्णय लिया है। मंगलवार शाम को किया गया यह फैसला 31 जुलाई तक प्रभावी रहेगा।
इस बारे में फैसला लेने से पहले दिनभर प्रशासन और मंदिर प्रबंधन सेवायतों के मन की बात जानने में जुटा रहा। मंदिर प्रबंधक मुनीश शर्मा ने सेवायतों से यह भी जानने की कोशिश की कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते दायरे में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को कैसे बचाया जा सकता है। अधिकांश सेवायत इस स्थिति में मंदिर को अभी और आम भक्तों के लिए न खोले जाने के पक्ष में नजर आए।
विज्ञापन
मंदिर प्रबंधक ने बताया कि आम दर्शनार्थियों के लिए 31 जुलाई तक ठाकुर के पट बंद रहेेंगे, लेकिन ठाकुर जी की नित्यायनी भोग, राग, सेवा, पूजा का क्रम पूर्व की भांति अनवरत उस दिन के सेवायत गोस्वामीजन द्वारा किया जाता रहेगा। संबंधित सेवायत गोस्वामी के साथ मंदिर के आवश्यक कर्मचारी ही मंदिर में रहेंगे।