फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Banke Bihari Mandri Darshan Time Change Due To Summer

वृंदावनः बांकेबिहारी मंदिर में आज से बदलेगा दर्शन का समय, जानिए कब खुलेंगे कपाट

Sun, 20 Mar 2022 12:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 20 Mar 2022 12:05 AM IST
सार

ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के दर्शन का समय आज से बदल दिया गया है। होली की दूज से ग्रीष्मकालीन व्यवस्था शुरू हो गई है। गर्मी का प्रभाव बढ़ने के साथ ही व्यवस्था में ये बदलाव किया गया है। 

विज्ञापन
Banke Bihari Mandri Darshan Time Change Due To Summer
बांके बिहारी मंदिर वृंदावन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में ग्रीष्मकालीन पूजा राग सेवा का क्रम होली की दूज रविवार से प्रारंभ होगा, जिसके तहत न केवल मंदिर दर्शन का समय परिवर्तित होगा, बल्कि सेवायतों द्वारा ठाकुरजी की ग्रीष्मकालीन पूजा पद्धति के अनुसार की जाएगी।

विज्ञापन

ये रहेगा दर्शन का समय 

ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि 20 मार्च से मंदिर के पट सुबह 7:45 पर दर्शनार्थियों के लिए खोले जाएंगे। उसके बाद 7:55 पर सेवायतों द्वारा ठाकुर बांकेबिहारीजी की शृंगार आरती की जाएगी। दोपहर 11 बजे ठाकुरजी को राज भोग अर्पित किया जाएगा और 11:30 बजे पुन: ठाकुरजी के दर्शन भक्तों को प्राप्त होंगे। 11:55 पर राज भोग आरती के साथ प्रात:कालीन दर्शन पूर्ण होंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होने बताया कि सायंकाल 5:30 बजे मंदिर के पट एक बार फिर खुलेंगे। 8:30 बजे ठाकुरजी को शयन भोग अर्पित किया जाएगा। रात 9:30 बजे भक्तों को दर्शन देने के साथ 9:25 पर शयन भोग आरती होगी।

मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि मंदिर में ब्रज की परम्पराओं के अनुसार ठाकुरजी के बालस्वरूप की सेवा की जाती है। इस सेवा में मौसम के अनुरूप ही दर्शन के साथ-साथ भोग-राग की सेवा में भी बदलाव होता रहता है।  दीपावली तक मंदिर में दर्शनों का यही क्रम रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed