फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Banke Bihari darshan on golden hindola hariyali tee

स्वर्ण हिंडोले में विराजे ठाकुर बांकेबिहारी, अद्भुत रूप के दर्शन को उमड़े हजारों भक्त

Tue, 14 Aug 2018 12:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा) Updated Tue, 14 Aug 2018 12:55 PM IST
विज्ञापन
Banke Bihari darshan on golden hindola hariyali tee
बांके बिहारी मंदिर में सजाया गया हिंडोला - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन में हरियाली तीज पर श्रद्धालुओं ने स्वर्ण जड़ित हिंडोले में ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन किए। अपने आराध्य के इस रूप में दर्शन पाकर श्रद्धालु धन्य हो गए। पहली बार बिहारी जी अपने भक्तों को 12 घंटे झूले में दर्शन देंगे। 
विज्ञापन


प्रातकालीन झूले में दर्शन देने संबंधी निर्णय सोमवार को सिविल जज जूनियर डिवीजन ने दिया। कोर्ट द्वारा राजभोग तथा शयन भोग की सेवा समय में भी परिवर्तन किया गया है। इसके बाद मंदिर में स्वर्ण हिंडोला सजाया गया। 
विज्ञापन


ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में राजभोग सेवायतों द्वारा मंगलवा की सुबह चार बजे से स्वर्ण हिंडोला सजाये जाने की तैयारियां शुरू कर दी गई। बांकेबिहारी हरे रंग की पोशाक धारण कर स्वर्ण हिंडोले में विराजे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अद्भत रूप में दिए दर्शन

Banke Bihari darshan on golden hindola hariyali tee
बांके बिहारी मंदिर में सजाया गया फूल बंगला
हरे रंग की पोशाक में जरी, गोटा, सोने चांदी का जड़ाव के साथ नगों को भी लगाया गया है। ठाकुरजी को पूर्ण स्वर्ण आभूषण धारण कराए गए। भक्तों ने स्वर्ण हिंडोले एवं सुख सेज के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया

बता दें कि बिहारी जी के जगमोहन से दर्शन देने संबंधी याचिका 23 दिसंबर 2002 को मथुरा कोर्ट में दी गई थी। इसे 2003 में हाईकोर्ट द्वारा स्टे कर दिया गया था। अब पुन: हाईकोर्ट ने इससे स्टे हट दिया। 

स्टे हटने के बाद राजभोग और शयन भोग पक्ष ने मंदिर में स्वर्ण हिंडोले संबंधी दर्शन व्यवस्था बनाने के लिए प्रार्थना पत्र सिविज जज जूनियर डिवीजन दुर्गेश नंदिनी की कोर्ट में दिया। 
 

Banke Bihari darshan on golden hindola hariyali tee
बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन को उमड़े भक्त - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को कोर्ट ने आदेश दिया कि प्रात: छह बजे सेवायत मंदिर में प्रवेश करेंगे। 7:50 बजे हिंडोले में श्रृंगार के दर्शन कपाट खुलेंगे। 7:55 बजे श्रृंगार आरती होगी। प्रात: आठ बजे राजभोग सेवा प्रारंभ होगी।

दोपहर 1:55 बजे राजभोग आरती होगी। तीन बजे सेवायत मंदिर गर्भगृह से बाहर आ जाएंगे। सायं चार बजे से पुन: शयन भोग सेवायत मंदिर में प्रवेश करेंगे। पांच बजे सायंकालीन दर्शन खुलेंगे। 

रात्रि 10:55 बजे शयन आरती होगी। इस संबंध में मंदिर के उप प्रबंधक उमेश सारस्वत ने कहा है कि सिविल जज जूनियर डिवीजन के आदेशानुसार दर्शन समय में परिवर्तन किया गया है। जो आदेश मिला है उनका अनुपालन होगा। 
 

दर्शन की नवीन व्यवस्था

प्रातकालीन सेवा: प्रात: छह बजे सेवायत मंदिर में प्रवेश 
प्रात: 7:5 बजे हिंडोले में श्रृंगार के दर्शन 
प्रात: 7:55 बजे श्रृंगार आरती 
प्रात 8:00 बजे राजभोग सेवा प्रारंभ 
दोपहर 1:55 बजे राजभोग आरती 
दोपहर तीन बजे सेवायत मंदिर गर्भगृह से बाहर 
सायंकालीन सेवा
सायं चार बजे शयन भोगसेवायत का मंदिर में प्रवेश 
सायं पांच बजे सायंकालीन दर्शन खुलेंगे
रात्रि 10:55 बजे शयन आरती 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed