फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bank of India's Shastripuram ATM dispensed five fold notes due to malfunction

एटीएम से नोटों की बारिश: निकालने थे 1000 रुपये, निकले 5000 रुपये

Sat, 24 Jun 2023 11:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 24 Jun 2023 11:52 AM IST
सार

तकनीकी खराबी के कारण 5 गुना नोट निकल रहे थे। कुल 1.72 लाख रुपये की निकासी हुई है। बैंक से ब्योरा लेकर निकासी करने वालों से अतिरिक्त भुगतान जमा करने का आग्रह किया जाएगा।

विज्ञापन
Bank of India's Shastripuram ATM dispensed five fold notes due to malfunction
bank, atm, atm machine, बैंक, एटीएम - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा में बैंक ऑफ इंडिया के शास्त्रीपुरम एटीएम से शुक्रवार को पांच गुना नोट निकले। जो 100 रुपये निकाल रहे थे, उन्हें 500 और जो 1000 उन्हें 5000 रुपये मिल रहे थे। चंद मिनटों में ही एटीएम से 344 नोट निकाल लिए गए। हालांकि बाद में कई लोगो ने बैंक जाकर अतिरिक्त रकम लौटाई। एटीएम में तकनीकी खराबी की वजह से ऐसा हुआ।
विज्ञापन


ग्राहकों की सूचना पर बैंक अधिकारी सक्रिय हुए। एटीएम का रखरखाव करने वाली एजेंसी को सूचना दी गई। कैश मैनेजमेंट सर्विस की टीम ने मौके पर पहुंचकर एटीएम का संचालन रोक दिया। जांच में पता चला कि तब तक 344 नोट निकल चुके थे।
विज्ञापन


कैश मैनेजमेंट सर्विस के ब्रांच मैनेजर अंशुल मलिक ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण 5 गुना नोट निकल रहे थे। कुल 1.72 लाख रुपये की निकासी हुई है। बैंक से ब्योरा लेकर निकासी करने वालों से अतिरिक्त भुगतान जमा करने का आग्रह किया जाएगा। थाने में इस मामले की तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed