{"_id":"5b0d14fe4f1c1b906e8b526a","slug":"bank-employees-will-be-on-strike-for-two-days","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बैंक का अधूरा काम कर लीजिए पूरा, कर्मचारी करने जा रहे हड़ताल, ये है डेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक का अधूरा काम कर लीजिए पूरा, कर्मचारी करने जा रहे हड़ताल, ये है डेट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 29 May 2018 02:23 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीयकृत बैंकों में वेतन पुनर्रीक्षण के संबंध में वार्ता विफल होने के बाद बैंक यूनियनों ने 30 और 31 मई को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। मंगलवार को बैंक कर्मचारी संजय प्लेस में धरना प्रदर्शन करेंगे।
बैंक एंप्लाइज यूनियन के मदन मोहन राय, शैलेंद्र झा ने बताया कि दिल्ली में बैंक अधिकारियों की आईबीए प्रतिनिधियों से वेतन पुनरीक्षण के मुद्दे पर वार्ता विफल हो गई है।
पिछले एक साल में विचार विमर्श के कई दौर के बाद भी आईबीए कोई भी प्रस्ताव आगे करने के लिए नहीं आई। पांच मई को आईबीए ने बैंकों की खराब वित्तीय स्थिति का हवाला देते हुए दो फीसदी वेतन बढ़ाने का प्रस्ताव किया।

उन्होंने सभी अधिकारियों के वेतन पुनर्रीक्षण पर बातचीत करने से इनकार कर दिया। यूनियनें इन प्रस्तावों से सहमत नहीं हैं। इसी सिलसिले में दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का एलान किया है।
हड़ताल के नोटिस के बाद सोमवार की वार्ता भी फेल हो गई। अब मंगलवार को आगरा में संजय प्लेस स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के पास सभी बैंक अधिकारी और कर्मचारी शाम साढ़े पांच बजे से धरना प्रदर्शन करेंगे।
30 और 31 मई को बैंक अधिकारी हड़ताल पर रहेंगे। इस मौके पर राजीव सक्सेना, गोविंद माहेश्वरी, एचएन चतुर्वेदी, अमरदीप कौशिक, अशोक सारस्वत आदि मौजूद रहे।