फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bank employee's family went to a wedding locks of the house were brokenthieves stole goods worth lakhs

Agra: शादी में गया बैंककर्मी का परिवार, टूट गए घर के ताले; लाखों का माल ले उड़े चोर

Mon, 20 Jan 2025 09:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 20 Jan 2025 09:16 AM IST
सार

बैंककर्मी के घर का टट्टर तोड़कर चोर सोने-चांदी के गहने चोरी कर ले गए। बैंककर्मी परिवार के साथ शादी में गया था। घर वापस आने पर घटना की जानकारी हो सकी।
 

विज्ञापन
bank employee's family went to a wedding locks of the house were brokenthieves stole goods worth lakhs
घर लाखों की चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सदर थाना क्षेत्र में बैंककर्मी के घर को चोरों ने निशाना बना लिया। टट्टर तोड़कर चोर तकरीबन 20 लाख के जेवरात चोरी करके ले गए। परिवार के लोग मेन गेट से ताला लगाकर एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने गए थे। पुलिस मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की पहचान के प्रयास में लगी है।
विज्ञापन


नगला परसोती, सेवला सराय निवासी हरीश सिंह प्राइवेट बैंक में नौकरी करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह 18 जनवरी को परिवार सहित जिला मथुरा के कोसीकलां में एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने गए थे। मेन गेट से ताला लगा था। तड़के सुबह 3 बजे वापस घर पहुंचे। देखा तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ था।
विज्ञापन


अंदर जाकर देखा तो सभी कमरों के साथ अलमारी का लॉक टूटे थे। सामान चेक करने पर पता चला कि चोर सोने का एक गले का सेट, एक जोड़ी झुमकी, छह अंगूठी, दो चेन, एक चेन पेंडल सहित, एक जोड़ी झुमके, एक मंगलसूत्र, दो कंगन, आठ सोने की चूड़ियां, एक जोड़ी कुंडल, टॉप्स, एक दर्जन जोड़ी से अधिक चांदी की पायल और 50 हजार रुपये की नगदी चोरी करके ले गए। सभी जेवरातों की अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना सदर पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। चोरों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed