{"_id":"68a612f8f333b493d00ba419","slug":"bank-branch-manager-accused-youtubers-of-threatening-his-life-mainpuri-news-c-174-1-mt11005-143574-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बैंक शाखा प्रबंधक ने यूट्यूबरों पर जान की धमकी देने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बैंक शाखा प्रबंधक ने यूट्यूबरों पर जान की धमकी देने का लगाया आरोप
Wed, 20 Aug 2025 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 20 Aug 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। कुसमरा स्थित बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक मनोज भट्टाचार्य ने कुछ तथाकथित यूट्यूबरों पर बैंकिंग कार्यों में बाधा डालने, जान से मारने की धमकी देने और उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बुधवार को डीएम और एसपी से मिलकर शिकायत दर्ज कराई। आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है।
बैंक मैनेजर मनोज भट्टाचार्य ने बताया कि दो तथाकथित यूट्यूबर उन पर लगातार अनुचित दबाव भी बना रहे हैं। मैनेजर ने यह भी बताया कि उन पर पहले दो बार हमले भी हो चुके हैं। शिकायत के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है, जिससे उनकी नौकरी करना मुश्किल हो गया है।
एलडीएम (लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर) रामचंद्र शाह के साथ पहुंचे मनोज भट्टाचार्य की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने तत्काल थाना प्रभारी को निर्देश दिया है कि वे आरोपियों के खिलाफ कड़ी और त्वरित कार्रवाई करें।