फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bank bah

किसी की पासबुक फाड़ी, किसी को बाहर निकाला

Wed, 11 Jan 2017 12:24 AM IST
किसी की पासबुक फाड़ी, किसी को बाहर निकाला
किसी की पासबुक फाड़ी, किसी को बाहर निकाला Updated Wed, 11 Jan 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
bank bah
किसी की पासबुक फाड़ी, किसी को बाहर निकाला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नोटबंदी के बाद शहरों में स्थित बैंकों और एटीएम में स्थिति सामान्य हो चुकी है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी मुश्किलें कम नहीं हो सकी हैं। इसके चलते खाताधारकों को अभी तक धक्के खाने पड़ रहे हैं। इसके बाद भी कैश हाथ नहीं आ रहा है। मंगलवार को जरार की केनरा बैंक में कर्मचारियों की मनमानी के चलते लोगों ने हंगामा कर दिया। यहां उनकी पासबुक फाड़ दी गई और कई को धक्के मारकर बाहर निकाल दिया गया। एक महिला अपने ससुर की तेरहवीं संस्कार के लिए रुपये पाने को भटकती रही। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसकी शिकायत प्रधानमंत्री को भेजी है।
विज्ञापन

जरार की केनरा बैंक में लगभग एक माह पहले विमला देवी की पासबुक फाड़ दी गई थी। उसके बाद उन्हें नई पासबुक तो मिल गई लेकिन तब से अब तक भुगतान नहीं मिल सका है। जरार की रामकुमारी के ससुर हरिपाल की आठ दिन पहले मौत हो गई। उन्हें तेरहवीं संस्कार के लिए बैंक से भुगतान नहीं मिल पा रहा है। छह दिन में उसे सिर्फ चार हजार रुपये ही मिले हैं। मंगलवार को खजुआपुरा के अजय की बैंक में पासबुक फाड़ दी गई। मिढ़कौली की सनेही और सुनीता को आठ दिन बाद आने की कहकर बैंक से बाहर निकाल दिया गया। उन्हें सिर्फ 2-2 हजार रुपये का भुगतान हुआ है। शारदा देवी, कान्ती देवी एक महीने से भटक रही हैं। उन्हें कैश नहीं मिल पा रहा है। परेशान खाताधारकों ने भाजपा नेता गजेन्द्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में हंगामा किया। उन्होंने बैंक कर्मचारियों की कार्यशैली पर रोष व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

------
कम नहीं हो रही बैंकों में भीड़
पिनाहट। नोटबंदी के दो महीने बाद भी बैंकों में भीड़ कम नहीं हो रही है। अभी भी कैश के लिए लोगों को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। बैंकों में कैश नहीं होने का बोर्ड लगा दिया जाता है। ज्यादातर बैंकों के गेट समय से पहले ही बंद कर दिए जाते हैं। पिनाहट की एसबीआई में कैश के लिए लोग शाम तक लाइन में लगे रहे। केनरा बैंक में कैश उपलब्ध नहीं था। भदरौली की पंजाब नेशनल बैंक में भी लाइन कम नहीं हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed