फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bank accounts seized of 1500 income tax payers who getting kisan samman nidhi in mainpuri

किसान सम्मान निधि: इस योजना का लाभ लेने वाले 1500 अपात्रों के खाते सीज, धनराशि की होगी वसूली

Tue, 06 Sep 2022 12:06 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 06 Sep 2022 12:06 AM IST
सार

मैनपुरी में किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाने वाले अपात्रों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। जिले के करीब 1500 आयकरदाताओं के सभी बैंक खातों को सीज कर दिया गया है। इनके खातों में किसान सम्मान निधि की धनराशि पहुंची है। 

विज्ञापन
bank accounts seized of 1500 income tax payers who getting kisan samman nidhi in mainpuri
किसान सम्मान निधि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले में आयकरदाता होने के बाद भी किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले अपात्रों से धनराशि की रिकवरी होनी है। अब उनके खातों में धनराशि नहीं है, जिसे वापस लिया जा सके। ऐसे में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार के आदेश पर 1500 अपात्रों के सभी बैंक खाते सीज कर दिए गए हैं। धनराशि वसूली होने तक ये खाते सीज ही रहेंगे।

विज्ञापन


कृषि विभाग लगातार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से अपात्रों को बाहर कर रहा है। हाल ही में आयकरदाताओं की सूची कृषि विभाग ने तैयार की थी। इसमें 2722 आयकरदाता ऐसे सामने आए हैं, जिन्होंने किसान सम्मान निधि का लाभ लिया। इन लोगों ने 2.41 करोड़ रुपये की सम्मान निधि केंद्र सरकार से प्राप्त की। अब इसकी वसूली की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

सीडीओ ने भेजी थी अपात्रों की सूची 

जिन बैंक खातों में धनराशि भेजी गई, उनसे धनराशि वापस लेने के लिए बैंकों को पत्र भेजे गए थे। लेकिन करीब 1500 बैंक खातों में धनराशि न होने की वजह से वसूली नहीं हो सकी। इसी के चलते मुख्य विकास अधिकारी ने अग्रणी जिला प्रबंधक अनिल प्रकाश तिवारी को इन अपात्रों की सूची भेजी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने तत्काल संबंधित अपात्रों के सभी बैंक खातों को सीज करने के आदेश दिए हैं। सीडीओ के आदेश पर ये खाते सीज कर दिए गए हैं। जब तक इन खातों से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की धनराशि वापस नहीं हो जाती है तब तक इन खातों को सीज ही रखा जाएगा। 

700 अपात्र लौटा चुके हैं सम्मान निधि 

कृषि विभाग द्वारा आयकरदाताओं को नोटिस जारी कर सम्मान निधि की धनराशि तत्काल लौटाने के आदेश दिए गए थे। इसके बाद सात सौ के करीब अपात्रों ने 40 लाख रुपये की धनराशि लौटा दी है। वहीं अन्य से अभी लगभग दो करोड़ से अधिक की धनराशि वापस ली जानी है। वहीं पांच सौ के करीब किसानों से सम्माननिधि की वसूली की प्रक्रिया चल रही है। 

मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि किसान सम्मान निधि लेने वाले अपात्रों के बैंक खाते में अब धनराशि नहीं है। इसी के चलते अपात्रों से संबंधित सभी बैंक खाते सीज करने के आदेश अग्रणी जिला प्रबंधक को दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed