फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bangladeshis watch serials and movies on tv to learn hindi

बांग्लादेशी घुसपैठिए: नदी से होकर भारत में प्रवेश, हिंदी सीखने के लिए टीवी पर देखते हैं सीरियल और फिल्म

Tue, 07 Feb 2023 09:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 07 Feb 2023 09:02 AM IST
सार

भारत में हिंदी बोली जाती है। इस कारण वो लोग टीवी पर हिंदी फिल्म और सीरियल देखते हैं। इससे हिंदी सीख जाते हैं।

विज्ञापन
bangladeshis watch serials and movies on tv to learn hindi
बांग्लादेशियों की बस्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांग्लादेशी भारत आने के लिए हिंदी भाषा भी सीख रहे हैं। वह टीवी पर हिंदी फिल्म और सीरियल देखते हैं। इसके साथ ही भारत के लोगों से भी संपर्क में रहते हैं। सीमा पर सख्ती होने पर नदी से आते हैं।
विज्ञापन


बांग्लादेश के जिला बरौरहट का रहने वाला हालिम बायो मेडिकल वेस्ट उठाने का काम कर रहा था। उसे सिकंदरा स्थित एक हॉस्पिटल ने नौकरी पर खा था। उसे 18 हजार रुपये मिलते थे। रकम बैंक में ट्रांसफर होती थी। उसने कुछ साल पहले कैलाश मोड़ पर किराये पर कमरा लिया था। उसकी पत्नी मरियम कभी-कभी आती थी। वह भी पति के साथ पकड़ी गई थी। उसके पास भारत आने का वीजा और पासपोर्ट था। इस पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया था।
विज्ञापन


सोमवार को मरियम बेटी के साथ थाना सिकंदरा पहुंची। उन्होंने बताया कि उनकी शादी 2009 में हालिम से हुई थी। तीन बेटियां हैं। पति हालिम पर कर्ज हो गया था। वह काम की तलाश में भारत आ गए। पूर्व में उनके जिले के लोग आसानी से भारत में प्रवेश कर जाते थे। मगर, अब सख्ती हो गई है। दोनों देशों की सीमा पर लोहे के तार लगा दिए गए हैं। इनमें करंट भी दौड़ता है। इस कारण लोग नदी का रुख करते हैं। नाव से आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में हिंदी बोली जाती है। इस कारण वो लोग टीवी पर हिंदी फिल्म और सीरियल देखते हैं। इससे हिंदी सीख जाते हैं। पहले से भी उनके गांव में कई लोग हिंदी जानते हैं। इस कारण सीखने में कोई परेशानी होती है। मरियम का वीजा अभी सितंबर तक का है। वह दो महीने पहले ही भारत आई थी। एक बेटी को साथ लाई है, जबकि दो को गांव में छोड़कर आई थी। उनका मोबाइल पुलिस ने ले लिया है। वह मोबाइल लेने के लिए परेशान थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed