ताजमहल देखने आया बांग्लादेशी पर्यटक लापता, तलाश में वृंदावन पहुंचा परिवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश से 50 पर्यटकों का दल टूरिस्ट वीजा पर पिछले दिनों भारत आया था। यह दल 22 अगस्त को ताजमहल देखने के लिए आगरा पहुंचा। सभी लोगों ने ताज का दीदार किया और बाहर आ गए।
ताजमहल के बाहर आने के कुछ देर बाद सुबोध विश्वास अचानक लापता हो गए। काफी खोजबीन के बाद उनका पता नहीं चला तो उनकी पत्नी मोनी माला विश्वास ने आगरा के पर्यटन थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी।
दो दिन बाद पहुंचे वृंदावन
दो दिन आगरा में खोजन के बाद परिवार के लोग शुक्रवार को वृंदावन पहुंचे। मोनी माला विश्वास ने बताया कि उनके पति सुबोध धार्मिक प्रवृत्ति के थे, इसीलिए उन्हें वृंदावन खोजने के लिए आए हैं।
इससे पहले आगरा में पर्यटन थाना पुलिस ने भी तलाश किया, लेकिन पर्यटक के बारे में कुछ जानकारी नहीं मिल सकी। पर्यटन थाना प्रभारी का कहना था कि पर्यटक को मथुरा जाना था। परिवार के लोग मथुरा चले गए।