फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bandra-Ramnagar special train from Mumbai, 80 passengers landed

मुंबई से आई बांद्रा-रामनगर सपेशल ट्रेन, 80 यात्री उतरे

Sat, 27 Mar 2021 11:05 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Bandra-Ramnagar special train from Mumbai, 80 passengers landed
कासगंज। कोरोना संक्रमण का खतरा तेजी से बढ़ने के साथ ही त्योहार पर बाहर से बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। ऐसे में प्रशासन बेहद सतर्कता बरत रहा है। मुंबई से चलकर रामनगर जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेन शुक्रवार रात कासगंज स्टेशन पर पहुंची। यहां ट्रेन से 80 यात्री स्टेशन पर उतरे। इन सभी की कोरोना जांच कराई गई। हांलाकि सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही।
विज्ञापन

संक्रमण को लेकर प्रशासन गंभीर है। तो वहीं स्वास्थ्य महकमा और रेलवे भी सतर्कता बरत रहा है। वैसे तो मुंबई से आने वाली सभी ट्रेनों से उतरने वाले यात्रियों की जांच शुरू कराई गई है लेकिन पर्व को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन

बांद्रा से चलकर रामनगर जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेन शुक्रवार रात 1:55 बजे स्टेशन पर पहुंची। जहां 80 यात्री ट्रेन से उतरे। स्वास्थ्य विभाग और रेलवे की टीम यात्रियों के कोरोना संक्रमण और थर्मल स्क्रीनिंग की जांच को पहले से तैनात थी। यहां उतरने वाले सभी यात्रियों की जांच की गई। एंटीजन जांच में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। सभी को सावधानी बरतने की सलाह देते हुए घर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज रहेगी विशेष सतर्कता
शनिवार रात 1:55 बजे भावनगर स्पेशल और रविवार सुबह 5:10 बजे बांद्रा-लखनऊ कोविड-19 स्पेशल ट्रेनें मुंबई से वाया कासगंज गुजरेंगी। इन दोनों ही ट्रेनों से बड़ी संख्या में यात्रियों के कासगंज जंक्शन स्टेशन पर उतरने की संभावना है। ऐसे में रेलवे और स्वास्थ्य विभाग की अलग अलग टीमें स्टेशन पर तैनात रहेंगी और यात्रियों की जांच करेंगी।

- बांद्रा से चलकर कासगंज होकर ट्रेन रामनगर के लिए गुजरी। इससे कासगंज उतरने वाले सभी यात्रियों की जांच की गई। सभी की कोरोना रिपोर्ट एंटीजन जांच में निगेटिव है। शनिवार रात और रविवार सुबह भी मुंबई से आने वाली दो ट्रेनें वाया कासगंज गुजरेंगी। - अभिषेक वर्मा, स्टेशन अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed