{"_id":"69173a1d990c1521450907b5","slug":"band-owner-and-singer-assaulted-after-refusing-song-request-case-registered-against-unknown-baraatis-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरात में बवाल: फरमाइश का गाना नहीं बजाया तो बैंड मालिक और गायक की पिटाई, पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरात में बवाल: फरमाइश का गाना नहीं बजाया तो बैंड मालिक और गायक की पिटाई, पुलिस ने दर्ज किया केस
Fri, 14 Nov 2025 07:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 14 Nov 2025 07:48 PM IST
सार
खंदौली में एक बरात में उस समय हंगामा हो गया, जब कुछ लोगों ने बैंड मालिक और गायक की पिटाई लगा दी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
शादी बवाल (सांकेतिक फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के खंदौली थानाा क्षेत्र में बैंड मालिक और गायक की धुनाई कर दी गई। बरात में शामिल कुछ लोगों ने फरमाइश का गाना नहीं बजाने पर दोनों को पीटा। इतना ही नहीं आरोपियों ने मोबाइल भी तोड़ दिया। बैंड मालिक की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के 100 फुटा रोड स्थित विनोद बिहार कालोनी निवासी सलमान पुत्र सलीम का रामबाग पर सुहाग बैंड है। सलमान ने थाने में दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि सुशील नगर पेठा वाली गली निवासी सुरेश चंद्र बघेल ने अपने बेटे की बारात एत्मादपुर के खंदौली रोड पर चढ़ाने के लिए उनका बैंड बुक किया था। सोमवार की रात 10.45 बजे बारात चढ़ रही थी।
इसी दौरान 4-5 अज्ञात लोगों ने उनके और बैंड के गायकार के संग मारपीट कर दी। इस घटना में दोनों के चोटें आई हैं। मारपीट करने वालों ने उसका मोबाइल भी तोड़ दिया है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में तहरीर के आधार पर बैंड मालिक और गायक कलाकार से मारपीट करने वाले अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।