फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ban on 16 Skin Drugs Leaves Crores Worth of Stock Stuck in Market

UP: सरकार ने इन 16 दवाओं पर लगी रोक, बाजार में करोड़ों का स्टॉक फंसा; दवा विक्रेताओं की बढ़ी चिंता

Mon, 22 Jun 2026 09:53 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 22 Jun 2026 09:53 AM IST
सार

भारत सरकार द्वारा चर्म रोग की 16 फिक्स डोज कॉम्बिनेशन दवाओं पर प्रतिबंध लगाने के बाद बाजार में करोड़ों रुपये का स्टॉक फंस गया है। दवा विक्रेता कंपनियों से स्टॉक वापसी के लिए संपर्क कर रहे हैं, जबकि फुटकर दुकानदारों को सबसे ज्यादा नुकसान होने की आशंका है।
 

विज्ञापन
Ban on 16 Skin Drugs Leaves Crores Worth of Stock Stuck in Market
दवाएं - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

भारत सरकार ने चर्म रोग की फिक्स डोज कॉम्बिनेशन की 16 दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी है। बाजार में करोड़ों रुपये का स्टॉक है। आगरा फार्मा एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप बंसल ने बताया कि इनके स्टॉक का विवरण जुटा रहे हैं। कंपनी से सीधे खरीदने वालों की दवाएं वापस हो जाएंगी। सबसे ज्यादा नुकसान फुटकर दवा विक्रेताओं का है, इनमें कई दवाएं रैपर में से इक्का-दुक्का बिकने के बाद वापसी नहीं होगी।
विज्ञापन


मीडिया समन्वयक पुनीत कालरा और कोषाध्यक्ष हरिओम सिंघल ने बताया कि सभी विक्रेताओं से इन दवाओं की सूची और स्टॉक का विवरण बनाने के लिए कहा गया है। इनको संबंधित कंपनियों से वापसी के लिए संपर्क कर रहे हैं। आगरा रिटेल केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष ब्रह्मभट्ट ने बताया कि ये कॉस्मेटिक और चर्म रोग की दवाएं हैं।
विज्ञापन


फुटकर दवा विक्रेताओं का इन दवाओं की सूची बनाने और इनकी बिक्री न करने के लिए अवगत करा दिया है। सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि जिले में करीब आठ हजार थोक-फुटकर दवा विक्रेता हैं। इन सभी से प्रतिबंधित दवाओं की खरीद-बिक्री न करने के लिए कहा है। निरीक्षण में ऐसा पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed