फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BAMS case Examination will be canceled copies of 3,985 students of 14 medical colleges are being investigated

बीएएमएस प्रकरण: निरस्त होगी परीक्षा, 14 मेडिकल कॉलेजों के 3,985 विद्यार्थियों की कॉपियों की हो रही जांच

Sat, 10 Sep 2022 08:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 10 Sep 2022 08:18 PM IST
सार

प्रभारी कुलपति ने बताया कि अब मेडिकल समेत प्रतियोगी और विशिष्ट परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं को परीक्षा केंद्र पर ही डिजिटल स्कैनिंग करने के बाद ही नोडल एजेंसी के लिए भेजा जाएगा। 
 

विज्ञापन
BAMS case Examination will be canceled copies of 3,985 students of 14 medical colleges are being investigated
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. विनय पाठक ने बताया कि 14 मेडिकल कॉलेजों के 3,985 विद्यार्थियों की कॉपियां शक के दायरे में हैं। एसटीएफ इनकी जांच कर रही है। गड़बड़ी पकड़ में आने के बाद एसटीएफ की रिपोर्ट के आधार पर बीएएमएस की परीक्षाएं निरस्त की जाएंगी। 

विज्ञापन


शनिवार को खंदारी परिसर में मीडिया से रूबरू होते हुए प्रो. पाठक ने बताया कि बीएएमएस की कॉपियां बदलने वाले में गिरोह कार्य कर रहा है। इसमें विश्वविद्यालय के और भी कर्मचारियों के शामिल होने की आशंका है। इसकी एसटीएफ जांच कर रही है। विश्वविद्यालय से बीएएमएस पाठ्यक्रम संचालित करने वाले 14 कॉलेज हैं, जिनमें 3,985 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। इन सभी की कॉपियां की एसटीएफ जांच कर रही है। इनमें भी कॉपियां बदलने के साक्ष्य मिलते हैं तो सभी की परीक्षाएं निरस्त करेंगे, इसे परीक्षा समिति में रखा जाएगा। परीक्षाओं में नकल के मामले में उन्होंने कहा कि अगले सत्र से वॉइस रिकार्डिंग वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने पर जोर रहेगा। इससे पारदर्शी परीक्षाएं कराने में आसानी मिलेगी।

विज्ञापन

केंद्र पर ही होंगी कॉपियों की स्कैनिंग

प्रभारी कुलपति ने बताया कि अब मेडिकल समेत प्रतियोगी और विशिष्ट परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं को परीक्षा केंद्र पर ही डिजिटल स्कैनिंग करने के बाद ही नोडल एजेंसी के लिए भेजा जाएगा। बीएएमएस कॉपियां बदले जाने से सबक लेते हुए अगले सत्र से कॉपियां जमा करने और परीक्षा संबंधी कार्यों के लिए सरकारी वाहन का उपयोग करेंगे, सुरक्षा गार्ड भी लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed