{"_id":"691a3aa071f03ebb570b2f73","slug":"balram-singh-became-the-winner-of-run-for-health-marathon-agra-news-c-365-1-sagr1044-105350-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: रन फॉर हेल्थ मैराथन के विजेता बने बलराम सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: रन फॉर हेल्थ मैराथन के विजेता बने बलराम सिंह
विज्ञापन
रन फॉर हेल्थ मैराथन
आगरा। बजरंग दल की ओर से नशा मुक्ति युवा विकसित भारत की आधारशिला के तहत रन फॉर हेल्थ मैराथन का आयोजन रविवार को एकलव्य स्टेडियम में किया गया। इसमें 1800 युवाओं ने सहभागिता की। दस किलोमीटर मैराथन के प्रथम विजेता बलराम सिंह रहे। इन्हें 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। दूसरे स्थान पर प्रशांत चौधरी और तीसरे स्थान पर अवधेश रहे।
महिला वर्ग की 5 किलोमीटर की दौड़ में प्रथम स्थान रानी, दूसरा स्थान अनु और तीसरा स्थान रूबी का रहा। रन फॉर हेल्थ मैराथन में मुख्य वक्ता बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दौनेरिया ने कहा कि समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति एक गंभीर राष्ट्रीय चुनौती है। इसके कारण युवाओं के भविष्य और सामाजिक ताने-बाने को खतरा है। युवाओं को आत्मसंयम, सकारात्मक संगति और आत्मनिर्भरता के माध्यम से नशे से दूर रहना चाहिए। नशे की लत में फंसे लोगों को बाहर निकालने में समाज की भूमिका पर जोर दिया। अंत में सभी को नशा मुक्त भारत की शपथ दिलाई गई।
समाज में प्रेरणा बनने व नशामुक्त भारत के निर्माण का का आह्वान किया गया।इस दौरान बजरंग दल के प्रांत संयोजक दिग्विजय नाथ तिवारी, वीरेंद्र अग्रवाल, डॉ. सिमरन उपाध्याय, राहुल जोशी, अभिषेक शर्मा, यश जैन, प्रियांश गर्ग, रिंकू चौधरी, पवन धाकड़, शिवम दूबे, करन गर्ग आदि मौजूद रहे।