फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   baloon fly above taj

ताज के ऊपर बैलून की उड़ान

Tue, 17 Nov 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा Updated Tue, 17 Nov 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
baloon fly above taj
ताज बैलून फेस्टिवल में तीसरे दिन बैलून ने ताजमहल के प्रतिबंधित क्षेत्र के ऊपर से उड़ान भरी। बेशक ताज पर नो फ्लाइंग जोन नहीं है, लेकिन फेस्टिवल के दौरान बैलून को ताज से 500 मीटर दूर रखने की हिदायतें दी गई थीं जो सोमवार सुबह की उड़ान में धरी रह गईं। सोमवार को पीएसी मैदान से दर्जन भर बैलून ने उड़ान भरी। हवा के रुख से ये बैलून खान ए आलम नर्सरी के ऊपर से उड़ान भरते हुए निकले। इनमें से एक 11 सिढ़ी तो दूसरा खंदौली के गांव उजरई में जाकर उतरा। प्रदेश के पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने भी बैलून की उड़ान का आनंद उठाया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह पुरानी मंडी के पास पीएसी मैदान से उड़ान भरने के बाद कई बैलून ताज के ऊपर से गुजरे। पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह के साथ शहर के  उद्यमियों, व्यापारियों और अधिकारियों ने बैलून में उड़ान भरी और ताज का 2000 फुट ऊंचाई से दीदार किया। शाम को पीएसी मैदान पर म्यूजिकल नाइट हुई, जहां नाइटग्लो कंसर्ट के दौरान रॉक बैंड ने प्रस्तुतियां दीं। बड़ी संख्या में लोग यहां मौजूद रहे। पर्यटन मंत्री को इस कंसर्ट में शामिल होना था, लेकिन वह इससे पहले ही लखनऊ रवाना हो गए।
विज्ञापन

काशी, मथुरा, अयोध्या में होगा फेस्टिवल
बैलून के जरिए ताजमहल के दीदार के बाद प्रदेश सरकार बैलून फेस्टिवल को काशी, मथुरा और अयोध्या में कराने पर विचार कर रही है। प्रदेश के पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने बैलून की सवारी से पहले कहा कि केंद्र सरकार पर्यटन के लिए कोई मदद प्रदेश को नहीं दे रही है, फिर भी प्रदेश सरकार नए आइडिया लेकर पर्यटन विकास में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed