फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Balloon Festival Will run from 25 to 30

25 से 30 तक चलेगा ताज बैलून फेस्टिवल

Tue, 08 Nov 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 08 Nov 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
 Balloon Festival Will run from 25 to 30
सुबह 6:30 बजे से तीन हजार फुट की ऊंचाई तक उड़ान भरेंगे 15 हॉट एयर बैलून - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
तीन हजार फुट की ऊंचाई से ताजमहल का दीदार इस साल भी किया जा सकेगा। प्रदेश सरकार 25 से 30 नवंबर तक ताज बैलून फेस्टिवल का आयोजन कराने जा रही है। इसमें दुनियाभर से 15 बैलून हिस्सा लेने आएंगे। ये सुबह 6:30 बजे शहर की पांच विभिन्न साइटों से उड़ान भरेंगे और शाम को पीएसी मैदान में नाइट ग्लो कांसर्ट करेंगे।
विज्ञापन

आगरा के आसमान पर फिर से रंग-बिरंगे 15 बैलून उड़ान भरने आ रहे हैं। 25 से 30 नवंबर तक दूसरे ताज बैलून फेस्टिवल में हॉट एयर बैलून के लिए सुबह 6:30 से 8:30 बजे तक का वक्त तय किया गया है। जिस जगह से उड़ान होगी, उससे 10 नॉटिकल मील के दायरे में ही इसे ले जाया जा सकेगा। करीब तीन हजार फुट की ऊंचाई तक यह बैलून उड़ सकेंगे। जिला प्रशासन ने इसके लिए अनुमति दे दी है। ताजमहल, आगरा किला, सिकंदरा, एत्माद्दौला जैसे स्मारकों को इतनी ऊंचाई से निहारने का मौका मिलेगा। बैलून के उड़ान भरने के लिए हाथीघाट, ग्यारह सिड्डी मैदान, रेलवे मैदान, पीएसी मैदान और आईटीसी मुगल के पास वाला मैदान चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन

यूपी टूरिज्म के सहायक निदेशक दिनेश कुमार ने बताया कि फेस्टिवल के लिए एएसआई ने अनुमति प्रदान कर दी है। ताजमहल के प्रतिबंधित क्षेत्र से बैलून की उड़ान दूर रहेगी। प्रशासन की अनुमति भी मिल चुकी है और जल्द ही एयरफोर्स से अनुमति ले ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed