फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Baleno Car Accident At Yamuna Expressway Woman Injured Two Died

यमुना एक्सप्रेसवे व हाईवे पर हादसा, महिला समेत दो की मौत, क्षेत्राधिकारी बुलंदशहर ने बचाई एक जिंदगी

Sat, 29 Feb 2020 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 29 Feb 2020 12:08 AM IST
सार

एक्सप्रेस-वे और हाईवे पर हादसा, महिला समेत दो की मौत

विज्ञापन
Baleno Car Accident At Yamuna Expressway Woman Injured Two Died
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुना एक्सप्रेसवे और हाईवे पर हुए हादसों में महिला सहित दो की मौत हो गई। वहीं एक्सप्रेसवे पर हुए एक अन्य हादसे में कार सवार महिला की जान क्षेत्राधिकारी बुलंदशहर ने बचाई।
विज्ञापन


मथुरा के मांट क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार दोपहर आगरा जा रही एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर में टकरा कर पलट गई। कार सवार महिला कार के अंदर फंस गई। 
विज्ञापन


इसी बीच वहां से गुजर रहीं सीओ बुलंदशहर ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देते हुए कार में फंसी महिला को बाहर निकालने का प्रयास
किया। सूचना पर पुलिस व एक्सप्रेसवे कर्मी मौके पर पहुंच गए। घायल महिला को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेज
दिया।

दिल्ली प्रीति विहार निवासी टीना शर्मा पुत्री अजय कुमार शर्मा शुक्रवार दोपहर बेलेनो कार से यमुना एक्सप्रेसवे से आगरा की ओर जा रही थीं। थाना जमुनापार क्षेत्र में माइल स्टोन 106 के निकट कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पर पलट गई। उसमें सवार टीना कार के अंदर फंसी रह गईं।

इस दौरान वहां होकर निकल रहीं सीओ बुलंदशहर वंदना शर्मा ने हादसा देखकर अपनी गाड़ी रोकी और कंट्रोल रूम को सूचना देते हुए कार में फंसी महिला को बाहर निकालने का प्रयास किया। हादसे की सूचना पर मांट थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र दहिया, पीआरवी, टोल चौकी के अलावा थाना जमुनापार पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे में घायल होने पर महिला को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से टोल पर भेज दिया।

दो मौतों से परिवार में मचा कोहराम
वहीं एक्सप्रेस-वे पर बलदेव के गांव गड़सौली (माइल स्टोन-135) के पास पंक्चर हुई नोएडा से आगरा दूध लेकर जा रही डीसीएम की स्टैपनी बदलते हुए चालक को आगरा की ओर डीसीएम ने रौंद दिया। सूचना पर पहुंची बलदेव पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। डीसीएम और चालक को भी पकड़ लिया।

थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि डीसीएम चालक दीपक (23) पुत्र वीरी सिंह निवासी नवादाखेड़ा, शमशाबाद (आगरा) की मौत हुई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उधर, शहर की राधिका विहार कालोनी, टीवी टावर के पास निवासी बीना सैनी (38) पत्नी किशनलाल रिफाइनरी बिग बाजार में सामान खरीदने गईं थीं।

सामान खरीदने के बाद बिग बाजार के पास ही हाईवे पार करते हुए अज्ञात कार ने रौंद दिया। सूचना पर पहुंची रिफाइनरी पुलिस ने घायल को स्वर्ण जयंती अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार को महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक उत्तमचंद पटेल ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed