फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bakalpur's overflowing pond; water filling the lanes.

Agra News: बाकलपुर का उफनाया तालाब, गलियाें में भरा पानी

Fri, 18 Sep 2026 11:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Bakalpur's overflowing pond; water filling the lanes.
शमसाबाद के ग्राम बाकलपुर मैं तालाब का निरीक्षण करती एस डी एम स्वाती शर्मा
शमसाबाद। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम बाकलपुर में जल निकासी की समस्या ग्रामीणों के जी का जंजाल बन गई है। गांव के पानी की निकासी न होने के की वजह से तालाब उफनने लगा है। गंदा पानी गांव की गलियों में भर गया है। जलभराव और कीचड़ के बीच होकर छात्र-छात्राएं स्कूल जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, जलभराव के चलते गलियों में भारी कीचड़ और गंदगी फैली हुई है। हालात यह हैं कि सुबह स्कूल जाते समय छोटे बच्चे पानी और कीचड़ में फिसलकर गिर रहे हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि छत्तर सिंह ने बताया पंचायत घर के पास लोक निर्माण विभाग की पुलिया क्षतिग्रस्त पड़ी है, जिसके कारण तालाब के पानी की निकासी बाधित है। इस संबंध में कई बार लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हो सका है।
विज्ञापन


एसडीएम ने दिए पानी निकासी के निर्देश
ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम फतेहाबाद स्वाती शर्मा शुक्रवार को बाकलपुर गांव पहुंचीं। निरीक्षण के दाैरान उन्होंने पंचायत सचिव और एडीओ पंचायत को तत्काल पानी की निकासी शुरू कराने के निर्देश दिए। साथ ही पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों को क्षतिग्रस्त पुलिया का प्रस्ताव तैयार कर जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed