फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bajrang Dal Protest Agrainst Ban On Firecrackers In Agra

पटाखों पर प्रतिबंध: विरोध में बजरंग दल का अर्धनग्न प्रदर्शन, प्रशासन पर मुगलिया मानसिकता से कार्य करने के आरोप

Wed, 11 Nov 2020 01:34 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 11 Nov 2020 01:34 PM IST
सार

  • आतिशबाजी करने पर एनजीटी ने 10 हजार रुपये का जुर्माना तय किया
  • जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने कहा प्रशासन उसका पालन कराएगा
  • त्योहार पर आतिशबाजी की जांच के लिए थानास्तर पर पुलिस टीमें गठित 

विज्ञापन
Bajrang Dal Protest Agrainst Ban On Firecrackers In Agra
पटाखों पर बैन के विरोध में कलक्ट्रेट परिसर में अर्धनग्न प्रदर्शन करते बजरंग दल कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली पर पटाखों के प्रयोग पर प्रतिबंध के विरोध में बुधवार को आगरा कलक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन पर मुगलिया मानसिकता से काम करने के आरोप लगाए। 
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में दर्जनों बजरंग दल कार्यकर्ता दोपहर 12.30 बजे कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां एडीएम सिटी दफ्तर के बाहर कपड़े उतार कर जमीन पर बैठ गए। एक घंटे हंगामा व एनजीटी के आदेश के विरोध में प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन पर मुगलिया मानसिकता से कार्य करने का आरोप लगाते हुए प्रतिबंध हटाने की मांग की गई। 
विज्ञापन


एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा अगर प्रशासन ने प्रतिबंध नहीं हटाया तो राष्ट्रीय बजरंग दल शहर के हर नुक्कड़ चौराहे पर आतिशबाजी करेगा। एलान करते हुए कहा पटाखों पर प्रतिबंध से हिंदुओं की धार्मिक आस्था प्रभावित नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि दिवाली पर पटाखों के प्रयोग पर प्रतिबंध लगने के बाद दुकानों के लिए जारी हुए अस्थाई लाइसेंस भी मंगलवार को जिला प्रशासन ने निरस्त कर दिए थे। जिन आवेदकों ने चालान से अस्थाई लाइसेंस फीस जमा की, वो उन्हें अब वापस की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि ग्रीन पटाखे भी नहीं चलाने दिए जाएंगे, क्योंकि इनकी कोई स्पष्ट परिभाषा ही नहीं है।

आयुध प्रभारी एवं एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी ने बताया सिर्फ 25 लोगों ने 500 रुपये चालान के रूप में बैंक में अस्थाई लाइसेंस फीस राजस्व विभाग के लिए जमा कराई थी, वह उन्हें वापस कर दी जाएगी। दिवाली पर दो दिन के लिए पटाखों दुकान लगाने को जारी हुए सभी अस्थाई लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए हैं। पटाखों का प्रयोग करने पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा ग्रीन पटाखों की कोई स्पष्ट परिभाषा नहीं है। ऐसे में ग्रीन पटाखों की आड़ में अन्य आतिशबाजी के प्रयोग की आशंका है। इसलिए किसी तरह के पटाखे का प्रयोग नहीं होगा।

अलर्ट : आतिशबाजी करने पर होगा 10 हजार रुपये का जुर्माना
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने कहा कि आतिशबाजी करने पर एनजीटी ने 10 हजार रुपये का जुर्माना तय किया है। प्रशासन उसका पालन कराएगा। त्योहार पर आतिशबाजी की जांच के लिए थानास्तर पर पुलिस टीमें गठित की जाएंगी। अगर कोई आतिशबाजी करते पकड़ा जाता है तो उस पर 10 हजार रुपये जुर्माना किया जाएगा।

अपील : लेजर लाइट जलाएं, रोशनी फैलाएं
जिला प्रशासन ने दिवाली पर पटाखों के प्रयोग की जगह लेजर लाइट के प्रयोग की अपील की है। डीएम ने कहा पर्यावरण संरक्षण के लिए दीपक बांटें। जिनके घर में अंधेरा है वहां रोशनी फैलाएं। हवा में प्रदूषण न घोलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed