फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bail denied for man accused of killing girlfriend's would-be husband

Agra News: प्रेमिका के होने वाले पति की हत्या के आरोपी की जमानत खारिज

Wed, 25 Feb 2026 02:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Bail denied for man accused of killing girlfriend's would-be husband
आगरा। प्रेमिका के कहने पर उसके होने वाले पति की गोली मारकर हत्या करने के मामले में थाना शाहगंज क्षेत्र के हमीद नगर निवासी आरोपी अरबाज की जमानत अदालत ने खारिज कर दी। जिला जज ने घटना का सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर जमानत खारिज करने के आदेश दिए हैं। थाना हरीपर्वत में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार घटिया निवासी योगेश कुशवाह ने आरोप लगाया कि उनका भाई अजय कुशवाह 8 फरवरी 2025 की रात करीब 9:30 बजे संजय प्लेस जीजी नर्सिंग होम के पास स्थित अपनी दुकान बंद कर घर आ रहा था। रास्ते में सेंट पीटर्स चर्च रोड पर तीन बाइक सवार अज्ञात युवकों ने अजय को गोली मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान कर ज्योति उर्फ कविता, अरबाज, बबलू और शाहरुख को हिरासत में लिया था। आरोपी अरबाज ने पुलिस को बताया कि ज्योति उर्फ कविता की शादी मृतक अजय कुशवाह के साथ 3 मार्च 2025 को होनी थी। वह इस रिश्ते से खुश नहीं थी, इसलिए होने वाले पति की हत्या की योजना बनाई। अजय के आने-जाने का समय प्रेमी को फोन करके बताया और पहचान के लिए अजय का फोटो भी दिया था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed