फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bail cancelled student misdeed case compulsion to make video

जमानत निरस्त: छात्रा संग बारी-बारी किया दुष्कर्म, एक वीडियो बना मजबूरी; हिम्मत न होती तो मर जाती

Fri, 04 Aug 2023 02:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 04 Aug 2023 02:16 PM IST
सार

एसएससी की तैयारी कर रही छात्रा संग दुष्कर्म करने के आरोपियों की कोर्ट ने जमानत निरस्त कर दी है। आरोपियों ने एक वीडियो बना लिया था, जिसे वायरल करने की धमकी देकर कई बार उसके संग गलत काम किया। 
 

विज्ञापन
Bail cancelled student misdeed case compulsion to make video
girl crime, rape demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एटा में एसएससी की तैयारी कर रही युवती को पकड़कर गाड़ी में डालकर दुष्कर्म किया गया। उसका वीडियो बनाकर बार-बार बुलाने बाद गलत काम करते रहे। पीड़िता के आत्महत्या का प्रयास करने पर यह मामला खुला था। जिसमें अदालत ने आरोपी की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया।
विज्ञापन


जिला शासकीय अधिवक्ता रेशपाल सिंह राठौर ने बताया कि जसरथपुर थाने के गांव देवतरिया निवासी सौरभ की जमानत अर्जी पेश की गई। इस मामले का खुलासा 12 फरवरी 2023 को उस समय हुआ। जब पीड़िता ने खुदकुशी करने का प्रयास किया। जब इसका कारण परिजन ने जाना तो पता चला कि एसएससी की तैयारी के दौरान साढे़ तीन साल पहले आरोपी सौरभ के साथ मिलकर विनय उर्फ विजय, अंशुल व दो अन्य लड़कों ने उसको पकड़कर गाड़ी में डाल लिया। किसी जगह ले जाकर उसके साथ विनय ने दुष्कर्म किया। अन्य लोगों ने वीडियो बनाया तथा फोटो खींचे।
विज्ञापन

इसके बाद वे उनके माध्यम से बार-बार बुलाकर गलत काम करने लगे। अदालत में आरोपी की ओर से इस मामले में उसकी नामजदगी को गलत बताया गया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद जनपद न्यायाधीश अनुपम कुमार ने मामले को संगीन पाने पर आरोपी की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया।

ये भी पढ़ें - UP: आशिकी का भूत उतारने के लिए बीच सड़क पर चप्पलों से पिटाई, फिर युवक ने बोला कुछ ऐसा...;युवती भी मान गई हार
 

सह आरोपी विनय की खारिज हो चुकी जमानत अर्जी

इस मामले में दुष्कर्म करने के आरोपी विनय उर्फ विजय की जमानत अर्जी जनपद न्यायालय द्वारा 2 मई को खारिज की चुकी है। वह भी जेल में निरुद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed