फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bahujan Samaj Party has declared candidate for  post of mayor in civic elections in Agra

UP Nikay Chunav: आगरा से महापौर के लिए BSP ने लता वाल्मीकि पर लगाया दांव, BJP ने 85 वार्डों में उतारे नए चेहरे

Mon, 17 Apr 2023 07:59 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 17 Apr 2023 07:59 AM IST
सार

निकाय चुनाव के लिए बसपा ने आगरा महापौर के लिए लता वाल्मीकि को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। बसपा ने भाजपा के प्रत्याशी घोषित करने के दो घंटे बाद ही अपने प्रत्याशी का एलान किया। वहीं पार्षद पद के लिए BJP ने 85 वार्डों में नए चेहरे उतारे हैं। 

 

विज्ञापन
Bahujan Samaj Party has declared candidate for  post of mayor in civic elections in Agra
Up nikay chunav, निकाय चुनाव, यूपी चुनाव - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा से बहुजन समाज पार्टी ने निकाय चुनाव में महापौर पद के लिए डॉ. लता वाल्मीकि को प्रत्याशी घोषित किया है। वह वामसेफ से जुड़ी रही हैं। पार्टी की पुरानी कार्यकर्ता हैं। पार्टी में मेयर पद के लिए दस से ज्यादा दावेदार थे, लेकिन भाजपा के प्रत्याशी की घोषणा के दो घंटे के बाद बसपा ने वाल्मीकि समाज की प्रत्याशी को मैदान में उतारने की घोषणा करके मुकाबले को दिलचस्प बनाने में कसर नहीं छोड़ी है।

विज्ञापन

डॉ. आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद करेंगी नामांकन

कालिंदी विहार की रहने वाली डॉ. लता वाल्मीकि ने राजनीति शास्त्र से परास्नातक करने के बाद डॉक्टरेट की। उनके पति अशोक कुमार सिंचाई विभाग में एक्सईएन हैं। वह लंबे समय से पार्टी से जुड़ी हुई हैं। जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह बिजलीघर स्थित आंबेडकर पार्क में डॉ. आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद वह वाल्मीकि वाटिका पहुंचेंगी। यहां से नगर निगम में नामांकन करने जाएंगी।

विज्ञापन

भाजपा ने 85 वार्डों में नए चेहरे उतारे

भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगम के 100 वार्डों पर प्रत्याशियों की सूची रविवार दोपहर को जारी कर दी। परिसीमन के बाद पुराने चेहरों को कम ही मौका मिल पाया है। 15 वार्डों में ही पुराने चेहरों पर दांव लगाया गया है, जबकि 85 वार्डों में नए प्रत्याशी मैदान में हैं। पार्टी ने टिकट देने में क्षेत्रीय जातिगत समीकरणों का भी ध्यान रखा है। कुछ पार्षदों की पत्नियों को भी टिकट देकर भरोसा जताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने नामांकन जमा करने की आखिरी तारीख से एक दिन पहले पार्षद प्रत्याशियों के नाम उजागर किए। परिसीमन में सीट का आरक्षण बदलने के बाद उपसभापति रहे शरद चौहान को बाग मुजफ्फर खां से प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं निगम में विभिन्न मुद्दों पर खासे मुखर रहे रवि बिहारी माथुर को भी टिकट मिला है। लंबे समय से भाजपा से जुड़े मीडियाकर्मी राकेश कनौजिया को मुस्तफा क्वार्टर से प्रत्याशी बनाया गया है। हेमंत प्रजापति की पत्नी पहले पार्षद थीं। नए परिसीमन के बाद इस बार हेमंत को टिकट थमाया गया है।

कई बार के पार्षदों के टिकट कटे

बड़े नेताओं के कृपापात्र पार्षदों को दूसरी बार भी टिकट मिला है। बल्केश्वर में मुरारीलाल गोयल पेंट को प्रत्याशी बनाया गया है, उन्होंने विधानसभा चुनाव में बसपा का टिकट लेने के बाद उत्तर क्षेत्र के उम्मीदवार के समर्थन में अपना दावा छोड़ दिया था। पार्टी ने टिकट देकर मान रखा। पार्टी ने कई बार के पार्षदों के टिकट भी काटे हैं। इनमें शोभाराम राठौर, अमित ग्वाला, अजय कठेरिया, मोहन सिंह लोधी, संजय राय, मुकुल गर्ग शामिल हैं।

पार्टी ने मंडल में विभिन्न पदों पर रहते हुए टिकट की मांग कर रहे पदाधिकारियों के दावे को ज्यादा वजन नहीं दिया है। इसे लेकर असंतोष फैल गया है। मनकामेश्वर मंडल सहित कई मंडलों के पदाधिकारियों ने अपना दावा मजबूती से रखा था, लेकिन उनके स्थान पर अन्य को टिकट देने से संगठन में रार शुरू हो गई है। कई पदाधिकारियों नेअपना आक्रोश व्यक्त किया।

ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर नोंकझोंक, हंगामा

भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर रविवार की शाम को प्रत्याशियों को बी-फॉर्म दिए गए। खासा गहमागहमी रही। यमुनापार के वार्ड 55 से घोषित विजय सिंह वर्मा का बी फॉर्म लेने आए थे। उन्हें फॉर्म दे दिया। देर शाम तक भीड़ लगी रही। पार्टी कार्यालय पर असंतुष्ट कार्यकर्ता और दावेदार भी पहुंच गए। उन्होंने कार्यालय पर हंगामा किया। पार्टी के पदाधिकारियों ने कार्यालय से दूरी बनाए रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed