फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bah Ka Lal, who got rid of Pakistan's sixes, lost due to illness

बीमारी से हार गया पाक के छक्के छुड़ाने वाला बाह का लाल

Wed, 22 Dec 2021 12:34 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Bah Ka Lal, who got rid of Pakistan's sixes, lost due to illness
बीमारी से हार गया जम्मू-कश्मीर में पाक के छक्के छुडाने वाला बाह का लाल, सैनिक सम्मान के साथ हुई अंत - फोटो : Agra Dehat
बाह। बड़ागांव (बाह) के संतोष शर्मा (38) ने जम्मू-कश्मीर में तैनाती के दौरान सीमा पर पाकिस्तानी सैनिकों के छक्के छुड़ाए थे। सोमवार की रात वह गुरुग्राम के नारायना हॉस्पिटल में बीमारी से जिंदगी की जंग हार गए। मंगलवार को बड़ागांव में सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी थी।
विज्ञापन

बड़ागांव के शिव शंकर शर्मा ने 1971 की जंग में हिस्सा लिया था। उन्होंने अपने तीनों बेटों संतोष शर्मा, अनिल शर्मा और आशुतोष शर्मा को भी फौजी बनाया था। परिजनों ने बताया कि दूसरे नंबर के बेटे संतोष शर्मा को छह महीने पहले लिवर की बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 24 नवंबर को गुरुग्राम के नारायना हॉस्पिटल में लिवर ट्रांसप्लांट हुआ। पर, सोमवार की रात उनकी सांसें थम गई। सेना के जवान उनका पार्थिव शरीर लेकर बाह पहुंचे। मुखाग्नि बेटे प्रशांत शर्मा ने दी।
विज्ञापन

संतोष शर्मा का पार्थिव शरीर जैसे ही घर पर पहुंचा। उसे देखते ही मां राम कुमारी बेसुध हो गई। पत्नी पायल शर्मा का भी रो रो कर हालत खराब है। वह कही कहती रही कि बच्चे प्रशांत और प्रियांशु की देखभाल अब कौन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह महीने पहले संतोष शर्मा के बीमार होने पर डॉक्टरों ने लिवर खराब होने की जानकारी दी थी। उपचार के बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ तो लिवर ट्रांसप्लांट का अंतिम विकल्प बताया था। संतोष शर्मा के बडे भाई राज किशोर ने अपना लिवर ट्रांसप्लांट के लिए दे दिया।

24 नवंबर को लिवर ट्रांसप्लांट होने के बाद भी जान नहीं बच सकी। लिवर दान करने वाले राज किशोर की हालत भी ठीक नहीं है। बच्ची के सहारे दरवाजे पर भाई के अंतिम दर्शन को निकले राज किशोर ने बताया कि अपनी जिंदगी दांव पर लगा दी, लेकिन भाई को नहीं बचा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed