फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bah

एथलेटिक्स में छाए बाह के खिलाड़ी

Mon, 09 Nov 2015 01:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 09 Nov 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
Bah
माध्यमिक विद्यालयीय जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन बाह क्षेत्र के खिलाड़ी छाए रहे। रफी अहमद किदवई इंटर कालेज की बालिकाओं ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। विजेताओं को हरपाल सिंह चाहर, अशोक वर्मा, डा. एके सिंह, डा. यतेंद्र पाल सिंह ने मेडल प्रदान किया। अशोक वर्मा, राजेश गुप्ता, वीरेंद्र वर्मा, केपी सिंह यादव, बच्चू सिंह चाहर, जयवीर सिंह यादव, संजय नेहरू, पंकज शर्मा, रीनेश मित्तल, पंकज कश्यप, रवि प्रकाश, विजेंद्र सोलंकी ने प्रतियोगिताओं का संचालन किया।
विज्ञापन


बालक वर्ग के परिणाम
सब जूनियर 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद में बाह के विजय बघेल, तश्तरी फेंक में बाह के ही सिद्धार्थ राना, 400 मीटर दौड़ में खेरागढ़ के मनीष प्रताप सिंह पहले स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग के तश्तरी और हैमर थ्रो में अकोला के सचिन, 300 मीटर दौड़ में बाह के श्याम सुंदर, गोला फेंक में बाह के अमित दीक्षित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग के 1500 मीटर दौड़ में खेरागढ़ के अजीत सिंह, 5000 मीटर दौड़ में खेरागढ़ के गजराज, लंबी कूद में फतेहाबाद के बृजमोहन, गोला फेंक में फतेहाबाद के ही धर्मेंद्र, तश्तरी फेंक में अकोला के धीरेंद्र सिंह, हैमर थ्रो में अकोला ही शमशेर सिंह पहले स्थान पर रहे।
विज्ञापन


बालिका वर्ग के परिणाम
सब जूनियर वर्ग के लंबी कूद में बाह की अदिति परिहार, तश्तरी फेंक में रेनू परिहार, 400 मीटर दौड़ में ईशा त्यागी, 100 मीटर दौड़ में डौली यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग के 800 और 1500 मीटर दौड़ में चाहरबाटी इंटर कालेज अकोला की अंजली कुमारी, 300 मीटर में रफी अहमद इंटर कालेज की प्रियंका, लंबी कूद में श्री दान कुंवरि की काजल, हाप स्टेप एंड जंप रफी अहमद की तमन्ना, तश्तरी फेंक में जनता इंटर कालेज की रोशनी, 400 मीटर दौड़ में चाहरबाटी इंटर कालेज की अंजली कुमारी, भाला फेंक जनता इंटर कालेज की रोशनी पहले स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग के 400 और 800 मीटर दौड़ में बीडी जैन की अर्चना, 1500 व 5000 मीटर में जीआईसी कलाल खेड़िया की नीरू वर्मा, लंबी कूद और हाफ स्टेफ एंड जंप में रफी अहमद की बबली, तश्तरी फेंक में रफी अहमद किदवई इंटर कालेज ही पूजा ने पहला स्थान प्राप्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed